विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन के बाद दिल्ली लौटने वालों को रेलवे ने दी राहत, चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें रुट और टाइम टेबल

Published: Fri, 28 Aug 2026 11:17 AM (IST)

रेलवे ने रक्षाबंधन के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों के लिए प्रयागराज से शकूरबस्ती के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन से दिल्ली वापसी हुई आसान, इटावा को भी मिली सुविधा

रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन से दिल्ली वापसी हुई आसान, इटावा को भी मिली सुविधा

HighLights

  1. रक्षाबंधन के बाद दिल्ली वापसी के लिए स्पेशल ट्रेन।

  2. प्रयागराज से शकूरबस्ती तक चलेगी, इटावा होकर गुजरेगी।

  3. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे का निर्णय।

जागरण संवाददाता, इटावा। रक्षाबंधन पर घर आए लोगों की दिल्ली वापसी आसान होगी। त्योहार के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज से शकूरबस्ती के बीच रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन इटावा होकर दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी। इससे इटावा और आसपास के यात्रियों को दिल्ली जाने व आने के लिए सुविधा मिलेगी।

प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार के बाद भीड़ को देखते हुए रक्षाबंधन स्पेशल गाड़ी संख्या 04165 प्रयागराज-शकूरबस्ती 29 अगस्त को रात आठ बजे प्रयागराज से रवाना होगी, जो कि फतेहपुर और कानपुर होकर 30 अगस्त की रात 12:55 बजे इटावा पहुंचेगी और 12:57 बजे आगे रवाना होगी।

इसके बाद टूंडला, अलीगढ़ और दिल्ली होते हुए सुबह 10 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी, जबकि यही ट्रेन वापसी में गाड़ी संख्या 04166 शकूरबस्ती-प्रयागराज स्पेशल 30 अगस्त को दोपहर 12 बजे शकूरबस्ती से चलेगी, जो कि दिल्ली और अलीगढ़ के बाद ट्रेन शाम 4:38 बजे इटावा पहुंचेगी और 4:40 बजे रवाना होगी। कानपुर व फतेहपुर होते हुए रात 10:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन स्पेशल में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। इनमें नौ स्लीपर, दो एसी तृतीय श्रेणी, छह सामान्य श्रेणी और दो एसएलआर/डी कोच होंगे। उन्होंने कहा कि त्योहार के बाद दिल्ली की ओर लौटने वाले यात्रियों के लिए यह अतिरिक्त ट्रेन भीड़ के बीच काफी राहत देगी।

यह भी पढ़ें- रेलवे बोर्ड ने दक्षिण पूर्व रेलवे को दिए 24 करोड़: चक्रधरपुर मंडल के रनिंग कर्मचारियों का बकाया ओवरटाइम मिलेगा

यह भी पढ़ें- जालौन में फेरी लगाकर बेची जा रही थीं रेलवे की चादरें, 930 चादरों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार