विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनतेरस से दीपावली तक इटावा में 12 घंटे रहेगा वन-वे, कई मार्गों पर लागू होगा नो-व्हीकल जोन

Published: Wed, 04 Nov 2026 03:19 PM (IST)

इटावा में धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर 4 से 8 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. धनतेरस-दीपावली पर इटावा में यातायात व्यवस्था में बदलाव।

  2. 4 से 8 नवंबर तक 12 घंटे वन-वे, नो-व्हीकल जोन।

  3. प्रमुख मार्गों पर चार, तीन व भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।

जागरण संवाददाता, इटावा। धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। चार से आठ नवंबर तक प्रतिदिन सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक वन-वे और रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान प्रमुख बाजारों की ओर जाने वाले कई मार्गों पर चार पहिया, तीन पहिया और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। तिकोनिया तिराहा से नगर पालिका चौराहा तक का मार्ग पूरी तरह नो-व्हीकल जोन रहेगा।

पुलिस के अनुसार, शास्त्री चौराहा से चार पहिया, तीन पहिया और भारी वाहन नौरंगाबाद चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। नौरंगाबाद चौराहा से तिकोनिया की ओर भी इन वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। तिकोनिया तिराहा से नगर पालिका चौराहा तक दोपहिया समेत किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।

सीओ सिटी चौराहा से पक्का तालाब चौराहा की ओर दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। राजागंज चौराहा से नगर पालिका चौराहा, नया शहर चौकी और साबितगंज तिराहा से तहसील चौराहा की ओर भी दोपहिया वाहनों के अलावा अन्य वाहन नहीं जा सकेंगे।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

रामगंज, बलदेव और गाड़ीपुरा चौराहों से तहसील चौराहा की ओर भी यही प्रतिबंध रहेगा। कोतवाली चौराहा (रामू डोसा चौराहा) से नगर पालिका चौराहा और सदर विधायक आवास वाली गली से मकसूदपुरा की ओर दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

नगर पालिका चौराहा से तिकोनिया तिराहा तक सभी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव ने वाहन चालकों से तय रूट और डायवर्जन का पालन करने की अपील की है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Crackers: इटावा में 6 नवंबर से सजेगा पटाखों का बाजार, इन 8 जगह लगेंगी दुकानें, जानें बाजारों की पूरी लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।