इटावा में परिजनों ने शादी से किया इनकार तो हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा प्रेमी जोड़ा, पुलिस प्रशासन में मची खलबली
इटावा में शादी से इनकार करने पर एक प्रेमी जोड़े ने हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़कर हंगामा किया। पुलिस और एसडीएम ने उन्हें समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
प्रेमी जोड़े ने शादी की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़े।
पुलिस और एसडीएम ने उन्हें समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा।
परिजनों को थाने बुलाकर मामले को सुलझाने का प्रयास।
जागरण संवाददाता, इटावा। साथ जीने और साथ रहने की चाहत में एक प्रेमी जोड़े ने ऐसा कदम उठा लिया कि पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। परिवार के लोगों के शादी से इनकार करने पर युवक और युवती हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गए।
दोनों को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद दोनों नीचे नही उतरे तो थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्रा ने एसडीएम विजय प्रकाश मिश्रा को सूचित किया, वह भी तत्काल मौके पर पहुचे और दोनो को उनकी रजामंदी से बातचीत कर शादी की पहल आगे बढाने के आश्वासन पर दोनो को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
मामला इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र का है। भारतीया गांव निवासी करीब 21 वर्षीय युवक डिश टीवी ठीक करने का काम करता है। उसका पास के गांव निवासी करीब 20 वर्षीय युवती से पिछले दो-तीन वर्षों से संपर्क था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों की सहमति नहीं मिलने से मामला बिगड़ गया।
दोनों को सुरक्षित नीचे उतारा गया
शादी की जिद पर अड़े प्रेमी जोड़े ने हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ने का कदम उठा लिया और युगल प्रेमी जोड़ा हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ गया, डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
चौकी प्रभारी बृजेश कुमार भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और एसडीएम ने दोनों को समझाया और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी किया। काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक और युवती टावर से नीचे उतर आए। नीचे उतरते ही पुलिस ने दोनो को अपनी कस्टडी मे ले लिया और थाने ले आए।
थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया दोनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है, दोनो लोगो के परिजनो को भी थाने बुलाकर समझाने का प्रयास किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश मिश्रा ने बताया जिस समय दोनो टावर पर चढे थे, उस समय पावर की सप्लाई चालू थी, और दोनो टावर पर काफी ऊंचाई पर पहुंच गए थे। काफी समझाने के बाद दोनों को सुरक्षित उतार लिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।