विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में दूसरे चरण की जनगणना की तारीखों का एलान: गणना के लिए देने होंगे इन 40 सवालों के जवाब

Published: Sun, 20 Sep 2026 06:45 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2026 08:16 PM (IST)

इटावा में जनगणना 2027 का दूसरा चरण 16 नवंबर से शुरू होगा, जिसमें प्रत्येक परिवार के सदस्यों से 40 बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जाएगी।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. जनगणना 2027 का दूसरा चरण 16 नवंबर से 30 नवंबर तक।

  2. प्रत्येक व्यक्ति से 40 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी होगी एकत्र।

  3. इटावा में जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य सावधानीपूर्वक करने के दिए निर्देश।

जागरण संवाददाता, इटावा। जनगणना -2027 के द्वितीय चरण में स्वगणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर तक संचालित की जाएगी। इसके बाद जनसंख्या गणना का कार्य 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी, 2027 तक किया जाएगा।

छूटे हुए परिवारों अथवा आवश्यक संशोधनों के लिए रिवाइज राउंड 05 जनवरी से 09 जनवरी 2027 तक चलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनगणना के लिए संदर्भ तिथि 5 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है।

जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक में जिला जनगणना प्रभारी पुलकिता शर्मा एवं जिला मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि द्वितीय चरण के दौरान प्रत्येक घर के सभी पारिवारिक सदस्यों का विवरण निर्धारित प्रपत्र में दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हिमालय छोड़कर इटावा पहंच रहे ये खास गिद्ध, चंबल से लेकर सफारी पार्क तक दिखा अनोखा नजारा

प्रत्येक व्यक्ति के संबंध में कुल 40 बिंदुओं पर जानकारी एकत्रित की जाएगी। इसमें व्यक्ति का नाम, आयु, पता, शिक्षा, रोजगार, निशक्तता सहित अन्य आवश्यक व्यक्तिगत एवं पारिवारिक विवरण शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी में वाहनों के चालान सिस्टम में हुआ बड़ा बदलाव, अब 30 दिन के अंदर अधिकारियों को करना होगा समाधान

जिलाधिकारी / प्रमुख जनगणना अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने निर्देश दिए कि जनगणना कार्य के दौरान प्रत्येक परिवार से आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक और निर्धारित मानकों के अनुरूप प्राप्त की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, ईओ संतोष कुमार मिश्रा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।