विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा में शराब के नशे में हैवान बना पति, पत्नी-बेटे को बेरहमी से पीटा, छत से फेंका 

Published: Wed, 12 Aug 2026 06:34 PM (IST)

इटावा में नशे में धुत पति ने रुपये न देने पर पत्नी और 14 वर्षीय बेटे को छत से नीचे ...और पढ़ें

अस्पताल में भर्ती अनीता देवी का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। जागरण

अस्पताल में भर्ती अनीता देवी का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। जागरण 

HighLights

  1. पति की मौत के बाद महिला ने की थी दूसरी शादी, मां-बेटे जिला अस्पताल में भर्ती

  2. मंगलवार रात रुपये मांगने पर नहीं दिए तो पीटा, विरोध करने पर बेटी को भी लात मारी

जागरण संवाददाता, इटावा। इटावा शहर के कटरा फतेह महमूद खां लोधी मुहल्ले में मंगलवार देर रात रुपये देने से इन्कार करने पर नशेबाज पति ने मारपीट कर पत्नी और 14 वर्षीय बेटे को एक मंजिल की छत से 10 फीट नीचे फेंक दिया। इसके बाद आरोपित भाग निकला। पड़ोसियों ने गंभीर घायल मां-बेटे को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बेटी ने बताया कि मां के साथ मारपीट का विरोध करने पर पिता ने उसे भी लात मारी थी। महिला ने पति की मौत के बाद आरोपित से दूसरी शादी की थी। दोनों बच्चे भी पहले पति के हैं।

34 वर्षीय सुनीता देवी अपने 14 वर्षीय बेटे ऋषि देव के साथ काली मंदिर के पास किराये के मकान में रहती हैं। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे पति सोनू शराब के नशे में घर पहुंचा। सोनू ने रुपये मांगे तो सुनीता ने इन्कार कर दिया। इस पर सोनू उसके साथ मारपीट करने लगा।

सुनीता की बेटी आंशिका का आरोप है कि पिता ने पहले उसकी मां के साथ मारपीट की और बाद में भाई ऋषि देव को भी छत से नीचे फेंक दिया। विरोध करने पर उसे भी लात मार दी। एक मंजिल की ऊंचाई से सड़क पर गिरने से मां-बेटे को गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसी अवधेश ने पुलिस को सूचना दी और घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया।

सुनीता ने बताया कि पति अक्सर शराब पीता है। मंगलवार देर रात वह शराब के नशे में आया और रुपये मांगने लगा। इन्कार करने पर मारपीट की और छत से फेंक दिया। सोनू रेलवे स्टेशन पर वेंडर है।

कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बयान और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। सोनू की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कानपुर चिड़ियाघर में फिर मर गई सैकड़ों मछलियां, न कोई जांच न इंतजाम, 18 दिन में दूसरी बार हुई ये घटना