इटावा को जल्द मिलेगी 117 डिजिटल लाइब्रेरियों की सौगात, DM के एक फैसले ने बदली विद्यार्थियों की किस्मत
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने इटावा में जीरो पावर्टी अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, गोशाला और डिजिटल लाइब्रेरी सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
117 डिजिटल लाइब्रेरियां 25 सितंबर को होंगी उद्घाटित।
गोशालाओं में स्वच्छता और गोवंश के भरण-पोषण पर विशेष ध्यान।
निर्धन युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा।
जागरण संवाददाता, इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जीरो पावर्टी अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, वीबीजी रामजी योजना, गोशाला एवं डिजिटल लाइब्रेरी की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासनादेश के अनुरूप ही पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं। विद्यार्थियों के लिए वर्तमान समय में उपयोगी एवं नवीनतम पुस्तकों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने बताया कि जनपद में 117 डिजिटल लाइब्रेरियां हैं, जिनका 25 सितंबर को उद्घाटन होना है।
गोशालाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गोशालाओं में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर किया जाए। जहां गंदगी है वहां विशेष अभियान चलाकर सफाई कराई जाए। सभी गोशालाओं में गोवंश के लिए दाना, हरा चारा एवं पर्याप्त भरण-पोषण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गोवंश सड़कों पर न घूमे।
यह भी पढ़ें- हिमालय छोड़कर इटावा पहंच रहे ये खास गिद्ध, चंबल से लेकर सफारी पार्क तक दिखा अनोखा नजारा
जीरो पावर्टी अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि चिन्हित परिवार जनपद के सबसे निर्धन एवं वंचित परिवार हैं। चिन्हित परिवारों के युवाओं को उनकी रुचि एवं योग्यता के अनुसार कौशल प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा जाए।
यह भी पढ़ें- यूपी में वाहनों के चालान सिस्टम में हुआ बड़ा बदलाव, अब 30 दिन के अंदर अधिकारियों को करना होगा समाधान
उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार से जोड़कर ही परिवारों को स्थायी रूप से गरीबी से बाहर निकाला जा सकता है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, आईएएस कोमल पुनिया, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चन्द्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. धर्मेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
