विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, मौसेरे भाइयों समेत तीनों की मौत

By Anil GuptaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 10 Oct 2026 11:01 AM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2026 12:53 PM (IST)

एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया, जिससे उनकी ...और पढ़ें

मृतकों के फाइल फोटो।

मृतकों के फाइल फोटो।

HighLights

  1. अवागढ़ में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा।

  2. मौसेरे भाइयों सहित तीन युवकों की मौके पर मौत।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के तिसौरी चौराहा समीप शुक्रवार रात दस बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो मौसेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे युवक को मेडिकल कालेज में मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर सुनते ही स्वजन मौके पर पहुंच गए। अवागढ़ पुलिस जांच कर वाहन और चालक का पता लगा रही है।

थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव मुमियाखेड़ा निवासी 20 वर्षीय आशू कुमार फिरोजाबाद में रहता है। जिसके बाबा के पिता का शनिवार को श्राद्ध था। जिसमें शामिल होने के लिए वह अपने फुफेरे भाई 20 वर्षीय करन एवं 19 वर्षीय सुमित निवासी ककरऊ कोठी थाना उत्तर फिरोजाबाद के साथ शुक्रवार रात को बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे।

उनकी बाइक थाना अवागढ़ क्षेत्र के तिसौरी चौराहा समीप पहुंची ही थी। उसी समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए। घटना को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई।

वाहन चालक मौके से हुआ फरार

घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर जुटे लोग घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने का काम कर रहे थे। उसी समय करन और सुमित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद घायल आशू को मेडिकल कालेज में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

थाना प्रभारी अवागढ़ प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच कर घटना को अंजाम देने वाले वाहन एवं चालक का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष के अंतिम दिन आगरा में दो दर्दनाक हादसे: यमुना में डूबे चाचा, ग्वालियर हाईवे पर बाइक सवार की मौत

यह भी पढ़ें- मतदाता कार्ड का इंतजार खत्म: नए वोटर ID कार्ड में QR कोड,माइक्रो टेक्स्ट; आगरा में 2.90 लाख को मिलेंगे