विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पितृ पक्ष के अंतिम दिन आगरा में दो दर्दनाक हादसे: यमुना में डूबे चाचा, ग्वालियर हाईवे पर बाइक सवार की मौत

By Ali AbbasEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 10 Oct 2026 11:17 AM (IST)

Agra News: पितृ पक्ष के अंतिम दिन आगरा में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। छत्ता ...और पढ़ें

Agra News: सांकेतिक तस्वीर।

Agra News: सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. पितृ पक्ष के अंतिम दिन आगरा में दो दर्दनाक हादसे हुए।

  2. हाथी घाट पर यमुना में नहाते चाचा डूबे, भतीजा सुरक्षित निकला।

  3. ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत।

जागरण संवाददाता, आगरा। पितृ पक्ष के अंतिम दिन शनिवार को अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। छत्ता में हाथी घाट पर स्नान के लिए गए चाचा-भतीजे यमुना नदी में डूब गए। वहां मौजूद लोगों ने भतीजे को बचा लिया, लेकिन चाचा का पता नहीं चला। वहीं, सैंया में ग्वालियर हाईवे पर बाइक सवार ओमवीर सिंह और रामराज सिंंह निवासी तेहरा को ट्रक ने चपेट में ले लिया।

इस हादसे में ओमवीर सिंह की मौके पर मौत हो गई, रामराज गंभीर घायल हो गए। ओमवीर अपने पड़ोसी रामराज के साथ इरादत नगर से खारी नदी में स्नान करके लौट रहे थे।

छत्ता के हाथी घाट पर स्नान को गए चाचा-भतीजे डूबे, भतीजे को बचाया

पहली घटना सुबह लगभग साढ़े छह बजे हाथी घाट पर हुई। चाचा विराट अपने भतीजे राजवीर के साथ पितृ पक्ष के अंतिम दिन यमुना नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान विराट और राजवीर दोनों डूब गए। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए भतीजे राजवीर को बचा लिया। चाचा विराट का पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी छत्ता अंकुर मलिक ने बताया कि गोताखोरों की मदद से विराट की तलाश की जा रही है।

सैंया में स्नान करके लौट रहे बाइक सवारों काे ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

वहीं, दूसरा हादसा ग्वालियर हाईवे पर हुआ। सैंया के गांव तेहरा निवासी 45 वर्ष के ओमवीर सिंह और अपने पड़ोसी रामराज सिंह पितृ पक्ष के अंतिम दिन इरादत नगर से खारी नदी में स्नान करके बाइक से घर लौट रहे थे। ग्वालियर हाईवे स्थित कुणाल कालेज के पास ट्रक ने दोनों की बाइक को चपेट में ले लिया।

दुर्घटना में ओमवीर की मौत हो गई, रामराज सिंह घायल हाे गए। जानकारी होने पर पहुंचे स्वजन ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- ATS अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 72 लाख की ठगी: आतंकियों से संबंध बताकर किया डिजिटल अरेस्ट, आगरा में FIR

यह भी पढ़ें- मतदाता कार्ड का इंतजार खत्म: नए वोटर ID कार्ड में QR कोड,माइक्रो टेक्स्ट; आगरा में 2.90 लाख को मिलेंगे