विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Etah Accident: भीषण हादसे में सास-बहू सहित तीन की मौत, सोरों से गंगा स्नान कर लौट रहे कार सवारों को ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा

Published: Sun, 16 Jun 2024 12:38 PM (IST)

Accident At Ganga Dussehra Etah News In Hindi ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार को रौंद दिया जिससे तीन की मौत हो ...और पढ़ें

Etah News: अस्पताल में घायलों की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी।
Etah News: अस्पताल में घायलों की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी।

HighLights

  1. मैनपुरी और शिकोहाबाद के रहने वाले हैं मृतक, दो घायल
  2. ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की तलाश में जुटी है पुलिस

जागरण संवाददाता, एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के अंतर्गत एटा शिकोहाबाद मार्ग पर स्थित गांव बाकलपुर के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार सवारों को रौंद दिया। हादसे में कार सवार सास, बहू व एक अन्य की मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। यह लोग सोरों से गंगा स्नान करके वापस शिकोहाबाद जा रहे थे। मृतक लोग शिकोहाबाद और मैनपुरी के रहने वाले हैं। घायलों को आगरा भेजा गया है। जबकि मृतकों के घरों में कोहराम मचा है।

गंगा स्नान के लिए गए थे सोरों

रविवार को गंगा दशहरा पर कार सवार लोग गंगा स्नान के लिए सोरों गए थे।जहां से वापस लौट रहे थे। एटा की ओर से जा रही कार जैसे ही गांव बाकलपुर ईशन नदी के पास पहुंची तभी सामने से आ रही खाली ट्रैक्टर ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई।

तीन की मौत, दो घायल

कार में गोविंद और उनकी पत्नी पिंकी व मां सरला देवी निवासी नेहरू पैलेस शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद, दया पुत्री राकेश निवासी जगदीशपुरा आगरा, गिरीश चंद्र निवासी गांव ढांडरी सिरसागंज मैनपुरी सवार थे। इनमें से सरला, पिंकी और गिरीश चंद्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि गोविंद और 16 वर्षीय दया गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को आगरा रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ेंः UP News: दो दिन 10 घंटे बंद रहेगा आगरा-बरेली मार्ग, छह घंटे नहीं चलेगी कासगंज-मथुरा रूट पर एक भी ट्रेन

ये भी पढ़ेंः संभल में बेकाबू ट्रक ने बरपाया कहर; कार को टक्कर मारने के बाद बाइक सवारों को रौंदा, कई मीटर घिसटता रहा युवक

ट्रैक्टर चालक हुआ फरार

ट्रैक्टर चालक के बारे में बताया गया है कि वह मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही एसएसपी राजेश सिंह, एडिशनल एसपी धनंजय कुशवाहा मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद शिकोहाबाद और मैनपुरी से तमाम लोग पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में कोहराम मचा हुआ है।