विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के आलू किसानों को बड़ी राहत, बीज पर मिलेगी ₹1000 प्रति क्विंटल सब्सिडी

Published: Mon, 26 Oct 2026 09:13 AM (IST)

एटा के आलू किसानों के लिए राहत भरी खबर है, उद्यान विभाग को 349 क्विंटल आलू का बीज उपलब्ध कराया ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. उद्यान विभाग को 349 क्विंटल आलू बीज उपलब्ध कराया गया।

  2. किसानों को प्रति क्विंटल ₹1000 का अनुदान मिलेगा।

  3. छह उन्नत प्रजातियों के आलू बीज किसानों के लिए उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, एटा। जिले में आलू की खेती करने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है। किसानों की लागत कम करने और आलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग को 349 कुंतल आलू का बीज उपलब्ध कराया गया है। विभाग की ओर से किसानों की पसंद और जरूरत के अनुसार छह प्रजातियों के बीज मंगाए गए हैं। इन पर किसानों को प्रति कुंतल एक हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इससे किसानों को बीज खरीदने में आर्थिक राहत मिलेगी।
जिले में बड़े स्तर पर आलू की खेती की जाती है। ऐसे में बीज की लागत किसानों के लिए महत्वपूर्ण होती है। सरकार की अनुदान योजना से किसानों को बेहतर प्रजातियों का बीज कम कीमत पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उद्यान विभाग को उपलब्ध कराए गए बीज में खुफरी बहार, सूर्या, चिप्सोना, मोहन, ख्याति और संगम प्रजातियां शामिल हैं। किसान अपनी जरूरत और खेती के उद्देश्य के अनुसार इन प्रजातियों का चयन कर सकेंगे।

छह प्रजातियों के बीज उपलब्ध

जिला उद्यान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील यादव ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को आनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी की जाएगी और पात्र किसानों को उपलब्धता के अनुसार बीज दिया जाएगा। प्रति कुंतल एक हजार रुपये का अनुदान मिलने से किसानों की लागत में कमी आएगी। इससे आलू की खेती करने वाले किसानों को आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

प्रति कुंतल एक हजार रुपये की मिलेगी छूट

किसानों को सलाह दी गई है कि वे बीज प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया और उपलब्धता के संबंध में उद्यान विभाग से जानकारी लें। समय से बीज उपलब्ध होने पर किसान आलू की बोआई की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकेंगे। अनुदान योजना से किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज अपनाने और खेती की लागत कम करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- यूपी में MLC चुनाव के लिए आगरा में दोबारा मतदान, तीन बूथों पर भारी पुलिस तैनात, नौ बजे तक 6% वोटिंग

यह भी पढ़ें- चिप्स बनाने वाले लेडी रोसेटा आलू की खेती करेंगे रोहतास के किसान, सरकार दे रही 75% सब्सिडी