विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंश निकला नोमान अंसारी... गायत्री मंत्र नहीं सुनाने पर खुली पोल, मंगेतर के लिए खरीदे फर्जी चेक से गहने

Published: Sun, 04 May 2025 07:28 AM (IST)

Etah News युवती दिल्ली में नौकरी करती थी उसी दौरान नोमान से उसकी मुलाकात हुई। युवक ने अपना नाम अंश ...और पढ़ें

Etah News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
Etah News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. अंश राजपूत बनकर लिव इन में रह रहा युवक
  2. असली नाम नोमान अंसारी पुत्र कासिम अली वार्ड नंबर 27 थाना कसया जनपद कुशीनगर

जागरण संवाददाता, एटा : Etah News: मुस्लिम युवक हिंदू बनकर युवती को फंसा रहा था। दिल्ली में नौकरी के दौरान युवती के प्रेम संबंध हो गए। वह युवती के साथ उसके गांव पहुंचा और सगाई कर ली। मंगेतर के गहने खरीदने के लिए दिया गया चेक बाउंस होने से विवाद हो गया।

सराफा कारोबारी ने रकम के लिए युवक को रोका तो शक हुआ। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने युवक से गायत्री मंत्र बोलने को कहा। वह नहीं बोल पाया। विवाद बढ़ गया। पहले युवक ने खुद को सनातनी और कुशीनगर का रहने वाला बताया। कुशीनगर पुलिस ने बताया कि युवक मुस्लिम है। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली में नौकरी करती थी युवती

युवती दिल्ली में नौकरी करती थी। वहां एक युवक से प्रेम संबंध हो गए। कुछ समय पहले वह उसे अपने घर ले आई। युवक ने युवती के नाम से दो लाख रुपये का चेक देकर गहने खरीदे। यह चेक बाउंस हो गया। व्यापारी ने शनिवार को युवक को चौराहे पर रोक लिया। मामला चौकी तक पहुंचा। युवक से पहचान पत्र मांगा तो वह कोई संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिखा सका।

पुलिस की गिरफ्त में युवक।

गायत्री मंत्र नहीं सुना सका

लोगों ने युवक से गायत्री मंत्र सुनाने को कहा लेकिन वह उसे भी सुना नहीं पाया। आशंका पर स्थानीय सनातनी संगठनों ने युवक की असली पहचान उजागर करने की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने युवक व युवती को थाने में रखा। युवती के गांव से आए कुछ लोगों ने बताया कि 29 अप्रैल को दोनों की सगाई हो चुकी है।

युवक को गिरफ्तार किया गया है

सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक के पहचान पत्र में अंश राजपूत पुत्र राजेश (उम्र 25 वर्ष) निवासी शहीद अमित त्रिपाठी नगर जनपद कुशीनगर अंकित था। कुशीनगर पुलिस से देर रात रिपोर्ट आई कि अंश राजपूत बनकर लिव इन में रह रहा युवक असल में नोमान अंसारी पुत्र कासिम अली वार्ड नंबर 27 थाना कसया जनपद कुशीनगर है। सीओ ने बताया कि नोमान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर किया गया है।

ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: यूपी में तेज हवाओं ने बदला मौसम, इन 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी

ये भी पढ़ेंः  आंखों में आंसू लेकर आई मां और बेटे संग खुशी-खुशी लौटी, DM सविन बंसल के आदेश के बाद अब पढ़ेगा भी और इलाज भी मिलेगा