विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर ईंट और चाकू से गोदकर की पति की हत्या, खेत में मिली खून से लथपथ लाश

By Anil GuptaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 10 Nov 2026 01:57 PM (IST)

Etah News: एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र में पत्नी सीमा और उसके प्रेमी आकाश पर पति रामसेवक की चाकू और ईंट से हत्या करने का आरोप है।

Etah News: सांकेतिक तस्वीर।

Etah News: सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. एटा में पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप।

  2. रामसेवक का शव दीपावली के बाद खेत में मिला।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, एटा। Etah News: पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव भदवास में प्रेम संबंधों में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी सीमा ने अपने प्रेमी आकाश के साथ मिलकर पति रामसेवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। आरोपितों ने उसके सिर और शरीर पर ईंट से भी प्रहार किए। मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में रामसेवक का शव मिला है।

दीपावली के दिन से लापता थे

स्वजन के अनुसार, रामसेवक दीपावली के दिन से लापता थे। स्वजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गांव के बाहर खेत में उनका शव पड़ा मिला। शव के पास खून से सनी ईंट और चाकू भी बरामद हुआ। स्वजन ने रामसेवक की पत्नी सीमा और गांव के ही आकाश पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध थे

स्वजन का कहना है कि सीमा और आकाश के बीच करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध थे। इसी के चलते दोनों ने मिलकर रामसेवक की हत्या की है।

यह भी पढ़ें- एटा: तीन साल की राधिका के नाम था सोना-चांदी और प्लाट, मामा-मामी ने गला दबाकर कर दी हत्या

यह भी पढ़ें- एटा की हवा में फैला जहर, AQI 340 के पार पहुंचा; सांस से जुड़ी बीमारियों में मरीजों की बढ़ी परेशानी

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।