विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी सतर्कता, 5 संदिग्ध मरीजों की कराई जांच

Published: Wed, 09 Sep 2026 02:00 PM (IST)

एटा के वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। संदिग्ध मरीजों की ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ी।

  2. संदिग्ध मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है।

  3. अब तक सभी संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई।

जागरण संवाददाता, एटा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इंफ्लूएंजा ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में लक्षणों के आधार पर संदिग्ध मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। मंगलवार को भी कई मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें संदिग्ध नजर आने वाले मरीजों को जांच के लिए इंटीग्रेटेड लैब भेजा गया।

मेडिकल कॉलेज में बदलते मौसम के बीच सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में परेशानी की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। इंफ्लूएंजा ओपीडी में चिकित्सक मरीजों की जांच करने के साथ उनके लक्षणों की जानकारी ले रहे हैं। स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर मरीजों के नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

पांच संदिग्ध नमूने भेजे गए 

मंगलवार को पांच संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार सोमवार को भी छह संदिग्ध मरीजों की स्वाइन फ्लू जांच कराई गई थी। इन सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कालेज प्रशासन ने राहत की सांस ली है। फिलहाल जनपद में स्वाइन फ्लू का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- बरेली में स्वाइन फ्लू के 2 नए मरीज मिले: एक संक्रमित महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, ट्रेसिंग जारी

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में स्वाइन फ्लू के बढ़ रहे तेजी से मामले, छह नए मरीज मिले; कुल संक्रमित 46

संदिग्ध मरीजों की निगरानी के साथ जारी

इंटीग्रेटेड लैबी प्रभारी एवं सहायक आचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह पाल ने बताया कि संदिग्ध मरीजों की निगरानी के साथ जांच की व्यवस्था जारी है। लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सकों से परामर्श लें, मरीजों को संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह भी दी जा रही है।