अलीगढ़ में स्वाइन फ्लू के बढ़ रहे तेजी से मामले, छह नए मरीज मिले; कुल संक्रमित 46
अलीगढ़ में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, सोमवार को 6 नए मरीज मिलने के बाद ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
अलीगढ़ में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामले बढ़ रहे हैं।
21 मरीज स्वस्थ हुए, 17 का घर पर इलाज जारी।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। जिले में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 190 लोगों की जांच की जा चुकी है। सोमवार को छह नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है।
वहीं, फ्लू का प्रकोप साथ-साथ चलने से अस्पतालों में जांच व उपचार के लिए मरीजों की भीड़ लगी हुई है। स्वाइन फ्लू की रोकथाम, जांच व उपचार की व्यवस्था के बीच मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। ऐसे में अब तमाम लोग सजग होकर बीमारियों के उपचार को अस्पताल पहुंच रहे हैं।
सोमवार को जिला अस्पताल व दीनदयाल चिकित्सालय में सुबह से ही मरीजों की काफी भीड़ रही। पंजीकरण से लेकर चिकित्सक कक्ष, लैब, अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन तक मरीजों की कतार नजर आई। चिकित्सक लक्षणों के आधार पर मरीजों की स्क्रीन करते हुए परामर्श और दवा लिख रहे हैं।
सीएमओ डा. आरएन सिंह के अनुसार, अब तक संक्रमित हुए मरीजों में 21 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 17 मरीजों का घर पर उपचार चल रहा है। किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। अब तक 79 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
