बरेली में स्वाइन फ्लू के 2 नए मरीज मिले: एक संक्रमित महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, ट्रेसिंग जारी
बरेली में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, बुधवार को दो नए मामले सामने आए, जबकि मंगलवार ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
बरेली में स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज मिले।
एक महिला मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।
संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग जारी।
जागरण संवाददाता, बरेली। जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को दो और नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, इससे पहले मंगलवार को पांच मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसमें एक महिला मरीज की मौत भी हो गई थी।
मंगलवार को जिन मरीजों में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनमें गढ़ैया निवासी एक युवक और मढ़ीनाथ निवासी एक युवती है। अर्बन नोडल अधिकारी डा अजमेर सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार को संक्रमित मिले मरीजों के घर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से टीमें भेजी जायेंगी।
अस्पताल से मांगी गई डिटेल
संक्रमित मरीज के संपर्क में कितने लोग आए इसकी जानकारी जुटाई जाएगी और उन्हें दवाएं आदि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके। वहीं जिस महिला की मौत हुई है, उस सम्बन्ध में हॉस्पिटल से डिटेल मांगी गई है, कि महिला कब संक्रमित हुई और उसकी रिपोर्ट आने के बाद पोर्टल पर कब चढ़ाई गई। स्वास्थ्य विभाग महिला का डेथ ऑडिट भी कराएगा। महिला का कैंसर का भी इलाज चल रहा था।
यह भी पढ़ें- पहली इलेक्ट्रिक AC डबल डेकर बस शुरू: गोरखपुर में रूट तय, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
यह भी पढ़ें- 'मुन्ना' चोरी हो गया है, साहब उसे तलाश दो! एक अनोखे भैंसे के लिए मैनपुरी SP के पास पहुंचा पूरा गांव
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के अनुसार संक्रमित मरीजों की जानकारी जुटाई जा रही है और सर्विलांस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आए स्वजन को दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
