विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा को जाम से मिलेगी मुक्ति, 8 KM लंबे बाईपास निर्माण को शासन की हरी झंडी का इंतजार

Published: Tue, 06 Oct 2026 02:04 PM (IST)

एटा शहर में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की योजना तैयार ...और पढ़ें

बाईपास निर्माण को शासन की हरी झंडी का इंतजार

बाईपास निर्माण को शासन की हरी झंडी का इंतजार

HighLights

  1. एटा में यातायात जाम से निजात दिलाने को बाईपास योजना

  2. पहले चरण में छछैना से शिकोहाबाद रोड तक 8 KM निर्माण

  3. परियोजना की पत्रावली शासन में लंबित, मंजूरी का इंतजार

जागरण संवाददाता, एटा: शहर में बढ़ते यातायात दबाव और आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की योजना तैयार की गई। परियोजना के पहले चरण में छछैना से शिकोहाबाद रोड तक करीब आठ किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए तैयार की गई पत्रावली शासन में लंबित है। विभागीय अधिकारियों को जल्द ही शासन से मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
शहर में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले भारी और अन्य वाहनों को शहर के अंदर से होकर गुजरना पड़ता है। इससे प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है। बाजार और आबादी वाले क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। बाईपास बनने के बाद ऐसे वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश करने की जरूरत नहीं होगी।

आठ किलोमीटर हिस्से के निर्माण को शासन की मंजूरी का इंतजार

पहले चरण में छछैना से शिकोहाबाद रोड तक आठ किलोमीटर हिस्से का निर्माण प्रस्तावित है। इस मार्ग के तैयार होने से शिकोहाबाद रोड की ओर जाने वाले वाहनों को शहर के भीतर से होकर गुजरने के बजाय सीधे बाईपास के रास्ते निकाला जा सकेगा। इससे शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- ब्रज के विरक्त संत पद्मश्री रमेश बाबा का निधन: पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए थे आंदोलन, गोशाला में 60 हजार गायें

यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं की राहत आसान करेगा यूपी रोडवेज: गोवर्धन-बरसाना, सहारनपुर और नोएडा के धार्मिक स्थलों पर बढ़ेंगी बसें

शहर को जाम से मिलेगी राहत

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की ओर से परियोजना की पत्रावली शासन को भेजी जा चुकी है। वर्तमान में शासन स्तर से स्वीकृति की प्रक्रिया लंबित है। अधिकारियों का कहना है कि मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद भूमि संबंधी औपचारिकताएं और निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

बाईपास निर्माण से शहर के लोगों को जाम से राहत मिलने के साथ ही आवागमन भी सुगम होगा। बाहरी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होने से शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। इससे बाजार क्षेत्रों में भी वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

-

ललित कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता