विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा में हवा में घुला जहर, एक्यूआई 300 पार; सांस लेने में तकलीफ के बाद बुजुर्ग की गई जान

Published: Wed, 11 Nov 2026 03:59 PM (IST)

एटा में वायु प्रदूषण का स्तर 300 के पार होने से सांस के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

बुधवार को सांस लेने में तकलीफ के कारण एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई, जबकि चार अन्य मरीज भर्ती हुए।

बुधवार को सांस लेने में तकलीफ के कारण एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई, जबकि चार अन्य मरीज भर्ती हुए।

HighLights

  1. एटा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार पहुंचा।

  2. सांस लेने में तकलीफ से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत।

  3. दीपावली के बाद से प्रदूषण का असर बढ़ा।

जागरण संवाददाता, एटा। जिले में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार स्थिर रहने से सांस के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार को भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार बना रहा। इस बीच शहर के एक वृद्ध की सांस लेने में तकलीफ के चलते मौत हो गई।

स्वजन के अनुसार दीपावली के बाद से ही उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। बुधवार सुबह तबीयत अधिक बिगड़ने पर मेडिकल कालेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां कुछ समय बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके अलावा सांस लेने में दिक्कत के चलते चार अन्य मरीजों को भी इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। शहर के मुहल्ला नई बस्ती निवासी संजय कुमार 60 वर्ष की सांस लेने में तकलीफ होने के चलते मौत हुई है। इनके भाई मनोज कुमार ने बताया कि दीपावली के बाद से सांस लेने में तकलीफ बढ़ी थी।

पहले एक निजी चिकित्सक से दवाएं दिलाई गईं, लेकिन कोई विशेष लाभ नहीं हुई था। बुधार की सुबह तबियत ज्यादा बिगड़ने पर इमरजेंसी लेकर गए थे, यहां कुछ समय ही उपचार हो सका, इसके बाद सांसें थम गईं। बता दें कि दीपावली के बाद से वातावरण में धुंध और प्रदूषण का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है। सुबह और शाम के समय धुंध की चादर छाने से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

खासकर पहले से सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है।
सीएमएस डा. सुरेश चंद्रा का कहना है कि वातावरण में बढ़े प्रदूषण के कारण सांस की नलियों में जलन और सूजन की समस्या बढ़ सकती है। इससे अस्थमा, दमा और अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सांस लेने में अधिक परेशानी होती है।

प्रदूषित हवा का असर बुजुर्गों और बच्चों पर भी अधिक पड़ सकता है। साथ ही सांस के मरीजों को सुबह और शाम धुंध के दौरान बाहर निकलने से बचने, धूल और धुएं से दूरी बनाए रखने तथा परेशानी बढ़ने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- 500 पर क्यों अटक जाता है AQI का मीटर, क्या है प्रदूषण मापने का गणित? CPCB ने समझाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।