निर्वाचन प्रबंधन डिजिटल, अब एक क्लिक पर मिलेगी चुनावी जानकारी; एटा DM की पहल से लोगों को राहत
एटा में जिलाधिकारी की पहल पर निर्वाचन प्रबंधन को डिजिटल बनाने के लिए एक विशेष डैशबोर्ड तैयार किया गया है।

एटा की डीएम हैं एम अरुन्मोली।
HighLights
जिलाधिकारी की पहल पर डिजिटल डैशबोर्ड तैयार।
एक क्लिक पर सभी बूथों के मतदाता आंकड़े उपलब्ध।
पंजीकरण सुधार के लिए विशेष क्षेत्रों की पहचान।
जागरण संवाददाता, एटा। जिले में कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से छूटे नहीं, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी की पहल पर प्रशासन ने निर्वाचन प्रबंधन को डिजिटल तकनीक से जोड़ा है। जिसमें विशेष डैशबोर्ड तैयार कराया है। इस डैशबोर्ड के माध्यम से जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के बूथवार मतदाता आंकड़े, जनसंख्या, महिला एवं पुरुष, युवा मतदाताओं तथा मतदान प्रतिशत से जुड़ी जानकारियां एक क्लिक पर उपलब्ध होगीं। आंकड़ों के विश्लेषण से ऐसे बूथों की पहचान की गई है।
निर्वाचन पोर्टल पर मिलेगी जानकारी
इनदिनों जिले में एसएसआर चलाया जा रहा है। जिसमें मतदाता और सूची से जुड़ी जानकारी के लिए जिलाधिकारी एम अरुन्मोली ने निर्वाचन विभाग के पोर्टल पर डैशबोर्ड तैयार कराया है। जिस पर एक क्लिक करते हुए मतदाता, बूथ, मतदान प्रतिशत आदि तरह की जानकारी मिल सकेगी। इस पहल की खास बात यह है कि प्रशासन सामान्य स्तर पर अभियान चलाने के साथ ही आकड़ों के आधार पर उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रहा है, जहां मतदाता पंजीकरण में सुधार की अधिक आवश्यकता है।
डीएम की पहल से मिलेगी लोगों को राहत
डैशबोर्ड पर जिले के 1179748 मतदाता पंजीकृत हैं। जबकि जिले की कुल जनसंख्या 2111460 है। इनमें 645942 पुरुष मतदाता हैं। जो कुल मतदाताओं का 54.75 प्रतिशत हैं। महिला मतदाताओं की संख्या लगभग 5.34 लाख है। इसके साथ ही डैशबोर्ड पर चोरों विधानसभाओं के बूथ, युवा, वरिष्ठ मतदाताओं की जानकारी भी अपलोड है।