विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सर्दी बढ़ने से एटा में सांस और टीबी रोगियों की परेशानी बढ़ी, OPD में भीड़

Published: Mon, 09 Nov 2026 02:34 PM (IST)

मौसम में बदलाव और सर्दी बढ़ने से एटा मेडिकल कॉलेज की टीबीसीडी ओपीडी में सांस और टीबी के मरीजों की ...और पढ़ें

ओपीडी में पहुंचे मरीज।

ओपीडी में पहुंचे मरीज।

HighLights

  1. सर्दी बढ़ने से सांस संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़े।

  2. एटा मेडिकल कॉलेज की टीबीसीडी ओपीडी में भीड़।

  3. चिकित्सकों ने नियमित उपचार और सावधानी की सलाह दी।

जागरण संवाददाता, एटा। मौसम में बदलाव और सर्दी बढ़ने के साथ ही सांस संबंधी बीमारियों से परेशान मरीजों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। मेडिकल कॉलेज के टीबीसीडी विभाग की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। शनिवार को ओपीडी में सांस लेने में परेशानी की शिकायत लेकर करीब 50 मरीज पहुंचे।

इनमें टीबी से पीड़ित मरीज भी शामिल रहे। चिकित्सकों की ओर से मरीजों को बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने और नियमित उपचार जारी रखने की सलाह दी जा रही है।

सांस लेने में दिक्कत वाले 50 मरीज पहुंचे मेडिकल कॉलेज

सर्दी के मौसम में तापमान में गिरावट और वातावरण में बदलाव का असर सांस के मरीजों पर अधिक पड़ता है। पहले से सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों को इस दौरान खांसी, बलगम और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। वहीं टीबी के मरीजों को भी मौसम बदलने के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होती है। यही वजह है कि मेडिकल कालेज के टीबीसीडी विभाग में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

टीबी रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह

टीबीसीडी विभाग की सीनियर रेजीडेंट डॉ. अंजली सिंह ने बताया कि टीबी के मरीजों को उपचार के दौरान दवाओं का नियमित सेवन करना चाहिए। दवा बीच में छोड़ने से बीमारी गंभीर हो सकती है और उपचार प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही ठंड से बचाव करना, धूल और धुएं के संपर्क में आने से बचना तथा पौष्टिक भोजन लेना भी जरूरी है। मरीजों को खांसी या सांस लेने में परेशानी बढ़ने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए और चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

डॉक्टर अंजली सिंह का कहना है कि टीबी का उपचार नियमित दवाओं और जरूरी सावधानियों के साथ पूरा करना चाहिए। समय से उपचार और परहेज करने से मरीज को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। सांस संबंधी परेशानी होने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार जा रहे 6 युवकों की दर्दनाक मौत, मुजफ्फरनगर में डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी कार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।