मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग; हरियाणा से हरिद्वार जा रहे 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत
Muzaffarnagar Road Accident: मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। डिवाइडर से टकराकर पलटी सीएनजी कार में ...और पढ़ें
HighLights
पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराई।
सीएनजी लगी कार में आग लगने से भीषण हादसा।
हरियाणा निवासी 6 लोगों की जलकर मौत हुई।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar Road Accident, Delhi Dehradun Highway Accident पानीपत खटीमा हाईवे पर तितावी थाना क्षेत्र में एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार में आग लग गई। कार सवार हरियाणा निवासी 6 लोगों की जलकर मौत हो गई।
सोमवार की सुबह पानीपत खटीमा हाईवे पर शामली की ओर से एक कार तेज गति से दौड़ती हुई मुजफ्फरनगर की तरफ आ रही थी। थाना तितावी क्षेत्र में जागाहेड़ी के पुल के पास कार नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ सड़क पर जाकर पलट गई। सीएनजी किट लगी इस कार में आग लग गई।

हरियाणा निवासी 6 लोगों की जलकर मौत
राहगीरों ने यह सूचना डायल 112 पर दी। तब पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग टीम ने आग बुझाई। कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई । थाना प्रभारी तितावी जयवीर सिंह ने बताया कि सभी लोग हरियाणा के जींद के रहने वाले हैं। अभी परिजन नहीं आए हैं।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।