29.5 करोड़ रुपये से 7 मीटर चौड़ा होगा एटा का ये मार्ग, जाम में नहीं फंसेंगे भारी वाहन; सुधरेगा ट्रैफिक
एटा में इसौली-जलेसर मार्ग का 29.5 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण किया जाएगा, जिससे यह सात मीटर चौड़ा हो ...और पढ़ें

Etah News: सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
इसौली-जलेसर मार्ग को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा।
परियोजना पर करीब 29.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
भारी वाहनों का आवागमन सुगम होगा, जाम से राहत।
जागरण संवाददाता, एटा। Etah News: जिला की प्रमुख सड़कों में शामिल इसौली-जलेसर मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से सकरे मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड प्रथम की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब मार्ग को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 29.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसौली से जलेसर को जोड़ने वाला यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। मौजूदा समय में मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण दो बड़े वाहनों के आमने-सामने आने पर यातायात प्रभावित हो जाता है।
कई स्थानों पर राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है। विशेषकर भारी वाहनों के आवागमन के दौरान जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है। मार्ग के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से क्षेत्रीय लोगों की ओर से की जा रही थी।
सात मीटर चौड़ा होगा मार्ग
पीडब्ल्यूडी ने मार्ग की स्थिति और यातायात की जरूरत को देखते हुए चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। करीब 29.5 करोड़ रुपये की लागत से मार्ग को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे मार्ग पर वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी।
भारी वाहनों और राहगीरों का आवागमन होगा सुगम
चौड़ीकरण के बाद इसौली और जलेसर के बीच आवागमन अधिक सुगम होने की उम्मीद है। भारी वाहनों के साथ ही कार, बस और अन्य वाहनों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के लोगों को समय की बचत होगी और यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा।
