SSP ने किया अलीगढ़ पुलिस में फेरबदल, चार इंस्पेक्टर सहित कई सब-इंस्पेक्टर के तबादले
Aligarh News: अलीगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है, जिसमें चार निरीक्षकों और कई उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां ...और पढ़ें

Aligarh News: अलीगढ़ एसएसपी हैं नीरज जादौन।
HighLights
अलीगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल।
चार निरीक्षकों और कई उपनिरीक्षकों का तबादला।
एसएसपी ने तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। Aligarh News: पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए चार निरीक्षकों और कई उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षक सुबोध कुमार को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध, थाना अतरौली बनाया गया है।
निरीक्षक एकता सिंह को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध, थाना चंडौस और निरीक्षक योगेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक, थाना क्वार्सी की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक रामनिवास को पुलिस लाइन से प्रभारी वीआइपी सेल बनाया गया है।
उपनिरीक्षक मनिन्द्र सिंह को थाना गोधा के वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद से थाना क्वार्सी का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। उपनिरीक्षक परमेन्द्र सिंह को चौकी प्रभारी मलखान सिंह थाना बन्नादेवी से थाना गोधा भेजा गया है।
थाना गोंडा से अभिनव तोमर का स्थानांतरण
उपनिरीक्षक अभिनव तोमर का थाना गोंडा से स्थानांतरण किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह को चौकी प्रभारी नगला पटवारी, आनन्द कुमार को चौकी प्रभारी जिरौली धूम सिंह, अतरौली और युसुफ खान को चौकी प्रभारी किशनपुर थाना क्वार्सी की जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें- 'सरकार बनने दो CM कोटे से IAS बनवा दूंगा... अब मुश्किल में सपा नेता राजन रिजवी, मथुरा में FIR
पार्सल से चोरी हुए 12 मोबाइल में दो बरामद
महुआखेड़ा पुलिस ने पार्सल से 12 मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें- करोड़ों की टैक्स चोरी पर फल विक्रेता के घर पहुंची क्राइम ब्रांच, अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए अधिकारी
एसओ डीके सिसौदिया के अनुसार मुरादाबाद निवासी अरुण चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया था। वह केमियन्स लाजिस्टिक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में एरिया मैनेजर हैं। 25 जून 2025 को वेयरहाउस से वाहन में 57 पार्सल अलीगढ़ के लिए भेजे गए थे। तलासपुर कलां, रामघाट रोड स्थित कार्यालय पर डिलीवरी के दौरान 56 पार्सल ही मिले। एक पार्सल अनलोडिंग के समय गायब हो गया।
दो आरोपित गिरफ्तार
जांच में पता चला कि गायब पार्सल में 12 मोबाइल फोन रखे थे। एसएसपी के आदेश पर चार जनवरी 2026 मुकदमा पंजीकृत हुआ था। मंगलवार को महुआखेड़ा पुलिस ने अतरौली थाना क्षेत्र से लौहगढ़ निवासी मनोज और अतुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए। इस मामले में एक आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
