अलीगंज रोड निर्माण को मिली 66.29 करोड़ की मंजूरी, 14.930 KM 10 मीटर चौड़ी बनेगी सड़क
उत्तर प्रदेश सरकार ने अलीगंज क्षेत्र के काली नदी से जैथरा तक 14.930 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण ...और पढ़ें

अलीगंज मार्ग की धुमरी के पास की स्थिति, जर्जर मार्ग से गुजरते वाहन- जागरण
HighLights
अलीगंज रोड निर्माण को प्रदेश सरकार की मंजूरी।
14.930 किमी मार्ग होगा 7-10 मीटर चौड़ा।
परियोजना पर खर्च होंगे 66.29 करोड़ रुपये।
जागरण संवाददाता, एटा। अलीगंज क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने अलीगंज रोड के काली नदी से जैथरा की तरफ 14.930 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर 66.29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मार्ग को सात से 10 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिकारी निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारियों में जुट गए हैं।
शुक्रवार को शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विभागीय स्तर पर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अधिकारियों की ओर से निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी की जा रही है।
काली नदी से जैथरा की तरफ तक 14.930 किमी मार्ग होगा 10 मीटर चौड़ा
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है। अलीगंज रोड क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। मार्ग के चौड़ीकरण से वाहनों के आवागमन में सुविधा होगी और यातायात व्यवस्था बेहतर होने की संभावना है। इसके अलावा आसपास के गांवों के लोगों को भी आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के प्रयासों से मिल सकी है मंजूरी
सड़क बेहतर होने से क्षेत्र के लोगों का समय बचेगा और वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम हो सकेगी। मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण से क्षेत्र में विकास गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बेहतर सड़क संपर्क होने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और अन्य वाहन चालकों को लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- सहारनपुर में 90 करोड़ से बनेंगी छह नई सड़कें, ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
आवागमन भी सुगम होगा
अधिशासी अभियंता ललित कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस परियोजना को मंजूरी दिलाने में क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के प्रयासों और सहयोग रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अलीगंज क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आवागमन भी सुगम होगा।
