विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: एटा में केंद्रीय विद्यालय के 30 बच्चे उमस से बीमार; प्रार्थना के बाद पीटी मैदान में बेहोश होकर गिरे

Published: Tue, 30 Jul 2024 11:29 AM (IST)

Etah School News Update सावन के महीने में मानसून की बारिश का इंतजार एटा में भी है। उमस ने बच्चे ...और पढ़ें

Meerut News: अस्पताल का सांकेतिक फोटो इस्तेमाल किया गया है।
Meerut News: अस्पताल का सांकेतिक फोटो इस्तेमाल किया गया है।

HighLights

  1. मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की टीम बच्चों के इलाज में जुटी
  2. बच्चों की हालत खतरे से बाहर, अधिकारियों की निगरानी में उपचार

जागरण संवाददाता, एटा। गर्मी और उमस से केंद्रीय विद्यालय के 30 बच्चे बीमार हो गए। इनमें से कई बेहोश हो गए। सभी बीमार बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की टीमें उनका उपचार कर रही हैं। बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। अधिकारियों की टीम स्वयं निगरानी कर रही है।

केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार सुबह आठ बजे नियमित प्रार्थना के लिए बच्चे विद्यालय प्रांगण में मौजूद थे और कतार में लगे हुए थे। प्रार्थना हो चुकी थी और पीटी हो रही थी। तभी कुछ बच्चे गिर गए और उनकी सांस फूलने लगी।

गर्मी के कारण परेशान हुए बच्चे

विद्यालय के स्टाफ ने बच्चों को अलग ले जाकर लिटाया, मगर तब तक पता चला कि कई और बच्चे गर्मी और उमस के कारण परेशान हो रहे हैं। विद्यालय के स्टाफ ने मामले की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। तो तत्काल ही कई एंबुलेंस केंद्रीय विद्यालय भेज दी गईं। यह स्कूल हाईवे पर जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर है। चिकित्सकों की एक टीम भी विद्यालय भेजी गई। 30 बच्चे मेडिकल कॉलेज लाए गए।

डीएम ने सीएमओ और एसडीएम को भेजा

बच्चों के स्वजन को भी सूचना दी गई तो वे भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने एडीएम सत्यप्रकाश सिंह और सीएमओ डा. यूके त्रिपाठी को मेडिकल कॉलेज भेजा। अधिकारियों की टीम बच्चों की निगरानी कर रही है। जबकि कई चिकित्सक बच्चों के उपचार के लिए लगाए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि गर्मी और उमस के कारण बच्चे परेशान हुए हैं। खतरे की कोई बात नहीं है।

ये भी पढ़ेंः Kanwar Yatra 2024: कासगंज में निकली 211 फीट लंबी कांवड़; सोरों गंगा घाट से यात्रा पर लोगों ने बरसाए पुष्प

UP Politics: आचार्य प्रमोद कृष्णम राहुल गांधी पर बरसे; 'कुछ भी पता नहीं, पर्ची लिखकर कुछ लोग देते हैं वहीं बोलते हैं Rahul'

बीमार बच्चों की सूची

नीतू निवासी शिवओमपुरी, शाखो निवासी तहसील के पीछे, आर्यन लोधीपुरम, रोशनी सिटी कंट्रोल रूम, परी गांधी मार्केट, दिव्यांशी गांव सेंथरी, माहिर विकास नगर, पलक आवास विकास कालोनी, रितिक जगन्नाथपुरी, अग्रिमा कैलाश मंदिर, नंदिनी ठंडी सड़क, दिव्यांश गांधी मार्केट, अनुष्का गांधी मार्केट, आराध्या आशीष काम्पलेक्स प्रेम नगर, प्रियांशी दूल्हापुर, पायल नई बस्ती, अनन्या श्याम नगर, दिव्या शिवओमपुरी, सगुन पीपल अड्डा, ध्रुव केंद्रीय विद्यालय, सीमा, राखी, अरुनधती, राघव, काव्या, श्रेया, गामिनी, रागिनी, आयुष। सभी बच्चों की उम्र 10 वर्ष से ऊपर है।