विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली पर एटा में 1.74 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को तोहफा, योजना में मिलते हैं साल में दो बार मुफ्त गैस सिलिंडर

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:35 AM (IST)

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने की प्रक्रिया शुरू की, जिसके तहत एटा ...और पढ़ें

लाभार्थी महिलाओं सांकेतिक चेक सौंपतीं डीएम।

लाभार्थी महिलाओं सांकेतिक चेक सौंपतीं डीएम।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने मुफ्त गैस सिलेंडर वितरण प्रक्रिया का शुभारंभ किया।

  2. एटा में 1.74 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को मिला लाभ।

  3. योजना में साल में दो बार निःशुल्क सिलेंडर मिलते हैं।

जागरण संवाददाता, एटा। दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री ने लखनऊ स्थित लोकभवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनपद में भी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।

जिलाधिकारी एम अरुन्मोली ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर जिलाधिकारी एम अरुन्मोली ने उपस्थित लाभार्थी महिलाओं को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लाभार्थियों को इसका अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

जनपद में कुल 174934 उज्ज्वला योजना के लाभार्थी

जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता ने जानकारी दी कि जनपद में कुल 174934 उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं। जिन्हें दीपावली के अवसर पर इस योजना का लाभ मिलेगा। योजना के अंतर्गत वर्ष में दो बार लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक उज्ज्वला कनेक्शन धारक के खाते में 653 रुपये की सब्सिडी तथा केंद्र सरकार द्वारा 318 रुपये की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- दीवाली गिफ्ट पाकर खिले चेहरे: अमरोहा के 1.64 लाख उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारकों को मुफ्त रिफिल की सौगात

कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पालिका एटा सुधा गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय नारायण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।