विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवरिया में प्रेमी के घर बरात लेकर पहुंची दुल्हन व बरातियों पर हमला

By Edited By:
Published: Thu, 22 Jun 2017 11:22 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 03:39 PM (IST)

लाठी-डंडा से दुल्हन समेत दर्जनों बरातियों की पिटाई कर दी और वाहनों का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया।

देवरिया में प्रेमी के घर बरात लेकर पहुंची दुल्हन व बरातियों पर हमला
देवरिया में प्रेमी के घर बरात लेकर पहुंची दुल्हन व बरातियों पर हमला

देवरिया (जेएनएन)। देवरिया में एक महिला से उसके प्रेमी ने शादी करने को मना ​कर दिया जिसके बाद वो उसके घर के लिए बारात लेकर निकल पड़ी। जिले के भलुअनी निवासी सुलोचना नामक महिला से बरहज थाना क्षेत्र के चकरा उपाध्याय गांव निवासी ब्रजेश गुप्ता प्रेम करता था। तीन साल तक महिला के साथ भलुअनी कस्बा में किराए के मकान में रहा। अब उसने महिला को रखने से मना कर दिया।

कई गाड़ियों पर सवार महिला व पुरुष बराती चकरा उपाध्याय गांव के बाहर पहुंचे थे कि गांव की महिलाओं व पुरुषों ने उन पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडा से दुल्हन समेत दर्जनों बरातियों की पिटाई कर दी और वाहनों का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। सभी बराती गांव के बाहर बैठ गए हैं और जिलाधिकारी के आने के बाद ही कुछ भी सुनने की बात कह रहे हैं। मौके पर कई थानों की पुलिस भी बुला ली गई है।

पुलिस के सामने हुआ बरातियों पर हमला: बड़ी संख्या में बारात लेकर जा रहे लोगों पर हमला हो गया, जबकि वहां पहले से एक उप निरीक्षक, पुरुष कांस्टेबिल व महिला सिपाही मौजूद थे। पुलिस के रोकने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने और हमला बोल दिया। इसके बावजूद बाराती डटे हुए हैं। सुलोचना को न्याय दिलाने के बाद ही वहां से हटने की बात कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: प्रेमी ने किया शादी से इनकार तो प्रेमिका ले आई बारात

पहले से थी सूचना, फिर हुई लापरवाही: सुलोचना न्याय के लिए कई महीने से भटक रही है। एक सप्ताह पूर्व पुलिस अधीक्षक से मिलकर उसने कहा था कि  वह 22 जून को बारात लेकर जाएगी। इसके बाद भी पुलिस विभाग गंभीर नहीं हुआ। गांव में केवल एक दरोगा व चार कांस्टेबिल की ही ड्यूटी लगाई गई। अगर पुलिस विभाग गंभीर रहता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होता।

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर किडनी बेचने को तैयार परेशान मां को मिली केरल से मदद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।