हाई कोर्ट के फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में प्रधान संगठन, क्या यूपी में टलेगा पंचायत चुनाव?
हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रधान संगठन पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बना रहा है। संगठन ने डीपीआरओ से ...और पढ़ें

पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में प्रधान संगठन।
HighLights
हाई कोर्ट के आदेश पर प्रधान संगठन की रणनीति पर मंथन।
डीपीआरओ से मिलकर विकास कार्यों, चुनाव स्थिति पर चर्चा की।
जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प खुला।
जागरण संवाददाता, देवरिया। पंचायत चुनाव को लेकर हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रधान संगठन ने आगे की रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने डीपीआरओ से मुलाकात कर विकास कार्यों के साथ पंचायत चुनाव से जुड़ी मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। संगठन अब शासन के अगले दिशा-निर्देश का इंतजार कर रहा है। जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का विकल्प भी खुला रखा गया है।
प्रधान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रशासक महेश्वर मिश्र ने कहा कि न्यायालय का आदेश सर्वोपरि है। फिलहाल शासन की ओर से इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं आया है।
नवरात्र के बाद संगठन की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। जरूरत महसूस होने पर सुप्रीम कोर्ट जाने पर भी विचार किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि डीपीआरओ ने भी शासन से दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं होने की जानकारी दी है। ऐसे में संगठन नवरात्र तक नए आदेश का इंतजार करेगा।
मौना गढ़वा के प्रशासक जनार्दन कुशवाहा ने कहा कि संगठन की बैठक में होने वाले निर्णय के आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा। इस दौरान संगठन से जुड़े कई प्रशासक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- 'सपा के दो राज्यसभा टिकट, एक पूंजीवाद और दूसरा परिवारवाद को', पंकज चौधरी ने विपक्ष पर बोला हमला
