विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में चाचा ने छह साल की भतीजी को उतारा मौत के घाट, नदी में फेंका शव

Published: Wed, 11 Feb 2026 06:02 PM (GMT+05:30)

देवरिया के प्रतापपुर में एक चाचा ने अपनी छह वर्षीय भतीजी की हत्या कर शव झरही नदी में फेंक दिया। ...और पढ़ें

बच्ची का शव झरही नदी में ले जाते लोगों ने देखा, स्वजन को दी सूचना. Concept Photo

बच्ची का शव झरही नदी में ले जाते लोगों ने देखा, स्वजन को दी सूचना. Concept Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, देवरिया। चाचा ने छह वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या कर शव झरही नदी में फेंक दिया। स्वजन की सूचना पर पुलिस आरोपित चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बच्ची की मां ने पुलिस को तहरीर देकर हिरासत में लिए गए युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मामला श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

मृत बच्ची की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि बुधवार की सुबह 10 बजे मेरी बेटी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए घर से गई थी। सात वर्षीय मेरी बेटी कक्ष दो में पढ़ती थी। 11 बजे मेरे पट्टीदारी के भसुर मेरी बेटी को स्कूल से बुलाकर ले आए और उसे बहला फुसला कर गेहूं के खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म कर उसका गला दबा कर हत्या कर दी। मेरी बेटी के शव को पास स्थित झरही नदी में फेंक दिया। उसे मेरी बेटी का शव ले जाते समय कई लोगों ने देखा।

जानकारी मिलने पर मैं और परिवार के लोग झरही नदी में जाकर देखे तो उसका शव पड़ा था। एडिशनल एसपी सुनील कुमार सिंह दक्षिणी ने थाना श्रीरामपुर क्षेत्र में एक छोटी बच्ची का शव झरही नदी में मिलने की सूचना मिली है। मृतका के चाचा पर स्वजन ने आरोप लगाया है। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- देवरिया में शादी का झांसा देकर शोषण, बेटी पैदा हुई तो झाड़ लिया पल्ला

यह भी पढ़ें- देवरिया में SSI अजय के भाई SDM अरुण ने उठाया पुलिस पर सवाल, न्यायिक जांच की मांग