विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में शादी का झांसा देकर शोषण, बेटी पैदा हुई तो झाड़ लिया पल्ला

Published: Wed, 11 Feb 2026 01:40 PM (IST)

देवरिया के रामपुर कारखाना में एक महिला को पड़ोसी युवक ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक शोषण ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. शादी का झांसा देकर महिला का पांच साल शोषण।

  2. बेटी पैदा होने के बाद युवक ने शादी से इनकार किया।

  3. पीड़िता ने न्याय व सुरक्षा के लिए गुहार लगाई।

संवाद सूत्र, रामपुर कारखाना, (देवरिया)। महिला से पड़ोसी युवक ने शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक शारीरिक शोषण करता रहा। बेटी पैदा होने के बाद शादी करने से पल्ला झाड़ लिया। शादी के लिए दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक एवं मुख्यमंत्री के जनता दरबार में शिकायती पत्र देकर जानमाल की सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई है।

रामपुर कारखाना थाना के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक का उसके घर आता जाता था। जिससे दोनों के बीच मधुर संबंध हो गया। लगभग पांच वर्ष पूर्व जब वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान वह घर में घुस आया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।

विरोध करने पर आरोपित ने वीडियो प्रसारित करने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर होटल व अन्य स्थानों पर ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाता रहा। लोकलज्जा के कारण वह शिकायत नहीं कर सकी।

यह भी पढ़ें- देवरिया में SSI अजय के भाई SDM अरुण ने उठाया पुलिस पर सवाल, न्यायिक जांच की मांग

इस दौरान वह गर्भवती हो गई। फिर उसने शादी का भरोसा देकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद वह पुनः गर्भवती हो गई। उसने एक पुत्री को जन्म दिया। जन्म के बाद भी आरोपित शादी करने से मुकर गया। अब वह अपने पिता व परिवार के साथ मिलकर पीड़िता और उसकी पुत्री की हत्या कर शव गायब कराने की धमकी दे रहा है।