विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया: ससुराल में रह रहे प्लंबर मिस्त्री की संदिग्‍ध हाल में मौत, स्वजन ने लगाया हत्या का आरोप

Published: Wed, 11 Nov 2026 12:00 PM (IST)

सलेमपुर में ससुराल में रह रहे एक प्लंबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पत्नी और ससुर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सलेमपुर में प्लंबर की ससुराल में संदिग्ध मौत हुई।

  2. परिजनों ने पत्नी और ससुर पर हत्या का आरोप लगाया।

  3. पत्नी ने विवाद के बाद पति द्वारा जहर खाने का दावा किया।

जागरण संवाददाता, सलेमपुर। ससुराल में रह रहे प्लंबर मिस्त्री की बुधवार की भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी और ससुर शव लेकर उसके पैतृक घर पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलते ही पहुंचे स्वजन आक्रोशित हो उठे। वे शव लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सलेमपुर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए पत्नी और ससुर पर हत्या का आरोप लगाया।

वहीं, पत्नी का कहना है कि विवाद के बाद पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों से मामला उलझ गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया है।

मईल थाना क्षेत्र के तेलिया कला के राजस्व गांव बेलवा निवासी श्रीकांत प्रसाद के पुत्र सूर्य प्रताप (30) प्लंबर मिस्त्री थे। वह जुलाई से पत्नी आरती देवी और दो बेटियों स्मिता व किंजल के साथ कोतवाली क्षेत्र के मलकौली गांव स्थित अपनी ससुराल में रह रहे थे। बुधवार की भोर करीब तीन बजे उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

इसके बाद पत्नी और ससुर ने स्वजन को सूचना दी और शव लेकर उनके पैतृक घर पहुंच गए। इस दौरान सूर्य प्रताप की नाक से खून निकल रहा था। यह देखकर स्वजन का आक्रोश बढ़ गया। वे शव लेकर तत्काल सीएचसी सलेमपुर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें- देवरिया के नरायनपुर में 53.40 करोड़ का बिजली ट्रांसमिशन उपकेंद्र निर्माण शुरू, लोगों को मिलेगी राहत

मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। स्वजन ने सूर्य प्रताप की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं, पत्नी आरती देवी का कहना है कि पति ने विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उनकी मौत हुई। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।