विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में इंजेक्शन डिब्बे में मिले नवजात के मांस के टुकड़े, दवाइयां भी बरामद

By Sk SinghEdited By: Vivek Shukla
Published: Sun, 11 Oct 2026 11:56 AM (IST)

देवरिया के सलेमपुर में मनिहारी गांव के पास एक इंजेक्शन के डिब्बे में खून से सने नवजात के मांस के ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. सलेमपुर में इंजेक्शन डिब्बे में मिले नवजात के मांस के टुकड़े।

  2. डिब्बे में गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां भी मिलीं।

  3. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मांस के टुकड़े दफनाए।

जागरण संवाददाता, सलेमपुर, (देवरिया)। सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर मनिहारी गांव के समीप रविवार को इंजेक्शन के एक डिब्बे में खून से लथपथ नवजात के मांस के टुकड़े मिले । डिब्बे से खून निकलता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डिब्बा खोलकर जांच की तो उसमें मांस के टुकड़ों के साथ कुछ दवाइयां भी मिलीं। देखने में दवाइयां गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली प्रतीत हो रही थीं।

मनिहारी गांव के कुछ लोगों ने रविवार को सड़क पर पड़े एक डिब्बे से खून निकलता देख कोतवाली पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और डिब्बा खोलकर देखा तो उसमें खून से लथपथ मांस के दो टुकड़े मिले। साथ में कुछ दवाइयां, कतरन और ग्लव्स भी थे।

इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पास में गड्ढा खुदवाकर मांस के टुकड़ों, कतरन और ग्लव्स को दफन करा दिया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर म्युनिसिपल बांड: 80 करोड़ जुटाने की तैयारी, सीएम योगी बजा सकते हैं ओपनिंग बेल

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां मांस के कुछ टुकड़े और दवाइयां मिली थीं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर दफन करा दिया गया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 'पूजा घी' की आड़ में मिलावट पर लगाम, अब पैकेट पर 'खाने के लिए नहीं' लिखना अनिवार्य