विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में पूर्व सपा विधायक मनबोध प्रसाद समेत परिवार के 14 लोगों पर FIR दर्ज, कोर्ट के आदेश पर एक्शन

By Sk SinghEdited By: Vivek Shukla
Published: Sat, 03 Oct 2026 03:46 PM (IST)

न्यायालय के आदेश पर सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने पूर्व सपा विधायक मनबोध प्रसाद समेत उनके परिवार के 14 सदस्यों के ...और पढ़ें

न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई। जागरण

न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई। जागरण

HighLights

  1. न्यायालय के आदेश पर पूर्व सपा विधायक मनबोध प्रसाद पर प्राथमिकी।

  2. घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, 14 लोग नामजद।

  3. सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, सलेमपुर। घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में शुक्रवार देर रात कोतवाली पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद समेत उनके परिवार के 14 सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कोतवाली क्षेत्र के रौनी गंगा चक गांव निवासी सीमा देवी पत्नी राजकुमार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 16 अगस्त की शाम गांव के ही एक दर्जन से अधिक लोग गोलबंद होकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपितों ने घर की खिड़की तोड़ दी और वहां रखी ईंटें उठाकर ले जाने लगे।

सीमा देवी और परिवार के एक सदस्य ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। अधिक संख्या में लोगों को देखकर सीमा देवी और परिवार के सदस्य जान बचाने के लिए घर के अंदर भागे। आरोप है कि हमलावर घर में भी घुस गए और मारपीट करने लगे। इस दौरान सीमा देवी की जेठानी जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं।

इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सीमा देवी के अनुसार, घटना की सूचना तत्काल पीआरवी को दी गई थी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की गई। वहां से भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली।

यह भी पढ़ें- देवरिया के खुखुंदू थाने की हवालात में गांजा तस्कर ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस 

न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, उनके बेटे विजय बहादुर, मुकुट मणि, पत्नी अगरावती देवी, रितेश पुत्र बृजभान, अमन पुत्र उदयभान, अश्वनी पुत्र उदयभान, रणविजय पुत्र कन्हैया, धानपति पत्नी बृजभान, विमलवती देवी पत्नी उदयभान, मुन्नी देवी पत्नी सूर्यभान समेत एक युवती सहित कुल 14 लोगों के खिलाफ गोलबंद होकर मारपीट, तोड़फोड़ समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई अशफाक अहमद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- देवरिया में घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा, दो-तीन घंटे बाद तलाश में गड्ढे में दिखाई दिया पैर