विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा, दो-तीन घंटे बाद तलाश में गड्ढे में दिखाई दिया पैर

Published: Sat, 03 Oct 2026 08:22 AM (IST)

देवरिया के उधोपुर गांव में पांच वर्षीय मासूम कन्हैया गौतम की खुले शौचालय की टंकी में गिरकर मौत हो गई। ...और पढ़ें

शव के साथ रोते बिलखते स्वजन। जागरण

शव के साथ रोते बिलखते स्वजन। जागरण 

HighLights

  1. देवरिया में खुले शौचालय की टंकी में गिरा मासूम।

  2. पांच वर्षीय कन्हैया गौतम की हुई दुखद मौत।

  3. परिजनों ने सुरक्षा ढक्कन न लगाने पर कार्रवाई मांगी।

संवाद सूत्र, बैतालपुर, (देवरिया)। गौरीबाजार के उधोपुर गांव में खुली शौचालय टंकी में गिरकर पांच वर्षीय मासूम कन्हैया गौतम उर्फ कल्लू की मौत हो गई। घर के बाहर खेलते समय वह बिना ढक्कन की टंकी में गिर गया। दो-तीन घंटे बाद तलाश के दौरान स्वजन को टंकी में उसका पैर दिखाई दिया। आनन-फानन उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

गांव निवासी मंजेश का पुत्र कन्हैया घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह शौचालय की खुली टंकी में गिर गया। काफी देर तक उसके दिखाई नहीं देने पर स्वजन ने तलाश शुरू की। टंकी के पास पहुंचने पर उसमें कन्हैया का पैर दिखाई दिया। स्वजन ने उसे बाहर निकाला और बैतालपुर स्थित निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां से चिकित्सक ने उसे देवरिया ले जाने की सलाह दी। स्वजन मेडिकल कालेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने कन्हैया को मृत घोषित कर दिया।

ढक्कन के अभाव में हुआ हादसा
स्वजन और ग्रामीणों का आरोप है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब एक वर्ष पहले शौचालय की टंकी का निर्माण कराया गया था, लेकिन उस पर सुरक्षा ढक्कन नहीं लगाया गया। खुली टंकी को लेकर ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- देवरिया कलेक्ट्रेट में पूर्व सैनिक ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने पेट्रोल भरा गैलन छीनकर बचाया

उनका आरोप है कि यदि समय रहते टंकी को ढक दिया गया होता तो यह हादसा नहीं होता। कन्हैया दो भाइयों में बड़ा था। स्वजन ने ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी से शिकायत कर टंकी को खुला छोड़ने के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- देवरिया में RSS स्वयंसेवक की हत्या में प्रभारी निरीक्षक, SI समेत चार निलंबित

घटना की जानकारी नहीं है। इस संबंध में एडीओ पंचायत से बात करता हूं। यदि स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय बना होगा तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

-

-रतन कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी।