विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक महीने पहले ओमान गए थे देवरिया के सूरज, जहाज हमले में मौत से परिवार में चीख-पुकार

Published: Thu, 24 Sep 2026 08:35 AM (IST)

ओमान के पूर्वी तट पर जहाज पर हुए हमले में देवरिया के करमाजीतपुर निवासी सूरज यादव (23) की मृत्यु हो ...और पढ़ें

जहाज हमले में देवरिया के युवक की मौत। फोटो- स्वजन

जहाज हमले में देवरिया के युवक की मौत। फोटो- स्वजन

HighLights

  1. ओमान तट पर जहाज हमले में देवरिया के सूरज यादव की मृत्यु।

  2. करमाजीतपुर गांव में शोक की लहर, परिवार में चीख पुकार मची।

  3. मृतक सूरज यादव एक माह पूर्व ही ओमान गए थे, अविवाहित थे।

जागरण संवाददाता, देवरिया। ओमान के पूर्वी तट पर जहाज पर हुए हमले में मृत युवक सूरज यादव (23) पुत्र ओम प्रकाश यादव देवरिया जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के करमाजीत पुर गांव के रहने वाले थे । इसकी जानकारी जैसे ही उसके घर मिली पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई। गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

वह एक माह 10 दिन पूर्व घर से फ्लाइट से ओमान गए थे। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। चार भाइयों में सबसे बड़े थे। पिता ओम प्रकाश यादव कुवैत रहते हैं उन्हें इसकी जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- होर्मुज के पास जहाज पर टॉरपीडो हमला, एक भारतीय नाविक की मौत; 19 को बचाया गया

ओमान से वह भी घर के लिए चल दिए हैं। घर में सूरज की मां, दादा व भाइयों का पूरा संयुक्त परिवार रहता है। उनके दरवाजे पर गांव समेत आसपास के लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। परिवार में चीख पुकार मची हुई है।

यह भी पढ़ें- देवरिया में राजभर पर शिवपाल का तीखा पलटवार, बोले- दिमाग खिसका, अच्छे डॉक्टर की जरूरत

सूरज यादव की मां का नाम पुष्पा देवी है। भाइयों में तीन भाई छोटे हैं और घर पर रह कर ही पढ़ते हैं। जिसमें सन्नी यादव कक्षा 10, साहिल कक्षा नौ व समीर कक्षा छह का छात्र है।