विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में राजभर पर शिवपाल का तीखा पलटवार, बोले- दिमाग खिसका, अच्छे डॉक्टर की जरूरत

Published: Wed, 23 Sep 2026 11:26 AM (IST)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने ओमप्रकाश राजभर की पीडीए रथयात्रा की वैन के भगवा रंग पर ...और पढ़ें

HighLights

  1. शिवपाल ने राजभर की भगवा रंग टिप्पणी पर तीखा पलटवार किया।

  2. राजभर को अवसरवादी बताते हुए अच्छे डॉक्टर की जरूरत बताई।

  3. शिवपाल ने भाजपा सरकार को गरीब, किसान, युवा मुद्दों पर घेरा।

संवाद सूत्र, बरहज, देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सुभासपा अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की पीडीए रथयात्रा के दौरान वैन के भगवा रंग को लेकर की गई टिप्पणी पर तीखा पलटवार किया। मंगलवार को बरहज में पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में उन्होंने राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अच्छे डाक्टर की जरूरत है। शिवपाल ने राजभर को अवसरवादी नेता बताते हुए उनके बयान पर सवाल खड़े किए।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ओमप्रकाश के पास दिमाग नहीं है। उन्हें अच्छे डाक्टर की जरूरत है। अगर उनके पास अच्छा डाक्टर नहीं है तो हम सलाह दे सकते हैं। उनका दिमाग खिसक गया है, दवा ले लें जाकर। उन्होंने कहा कि राजभर जिस पार्टी में रहते हैं, उसे खुश कर अपना काम निकालते हैं।

शिवपाल ने प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक स्थिति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान और नौजवान परेशान हैं। नौजवानों के हाथ से रोजगार छिन गया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनता की समस्याएं बढ़ाने का आरोप लगाया।

मोहन सेतु को लेकर सरकार पर निशाना
मोहन सेतु का मुद्दा उठाते हुए शिवपाल ने कहा कि उनके कार्यकाल में तीन दिन में बड़े पुल का निर्माण हो जाता था, लेकिन मोहन सेतु 13 वर्षों से निर्माणाधीन है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनी तो सबसे पहले मोहन सेतु का निर्माण पूरा कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कक्षा 8 के छात्र ने 1800 रुपये में बनाया रोबोटिक ट्रैक्टर, मेले से मिला आइडिया, यू-ट्यूब देखकर किया कमाल


मीडिया और राम मंदिर के चंदे पर भी लगाए आरोप
मीडिया पर निशाना साधते हुए शिवपाल ने आरोप लगाया कि अखबार और टीवी चैनल सरकार की जी-हुजूरी में लगे हैं। उनका दावा था कि जनता के टैक्स का पैसा विज्ञापनों में खर्च किया जा रहा है और उसी पैसे से अखबार व चैनल चल रहे हैं। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर के नाम पर भी चंदे को लेकर षड्यंत्र किया गया और अब उसी चंदे को चुनाव में बांटा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सपा सरकार के समय 18 घंटे बिजली मिलती थी, जबकि आज लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सिसकियों के बीच गुजरी रात, दरिंदगी की दास्तान सुन दंग रह गई पुलिस, चाचा को देख आंखों से बहने लगे आंसू