विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में दोस्तों संग घूमने निकले युवक की चाकू गोदकर हत्या, गांव में मची सनसनी

Published: Fri, 11 Sep 2026 08:16 AM (IST)

देवरिया के भलुअनी नगर पंचायत में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पूर्व में ...और पढ़ें

मृतक मोनू सिंह की फाइल फोटो। जागरण

मृतक मोनू सिंह की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. 25 वर्षीय मोनू सिंह की चाकू से गोदकर हत्या।

  2. परिजनों ने पूर्व में मिली धमकी को लेकर पुलिस पर आरोप।

  3. भलुअनी नगर पंचायत में तनाव, पुलिस कर रही जांच।

जागरण संवाददाता, देवरिया। एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वह दोस्तों के साथ गुरुवार की देर शाम घर से घूमने के लिए निकला था। घटना भलुवनी नगर पंचायत की है।

नगर पंचायत भलुअनी के वार्ड नंबर-13 गांधीनगर के रहने वाला 25 वर्षीय युवक मोनू सिंह पुत्र प्रेम सिंह की गुरुवार की देर रात गांव के उत्तर तरफ स्थित खाद गोदाम के पास एक शौचालय के अंदर खून से लहूलुहान पड़े होने की सूचना स्वजन को मिली। उस पर चाकू से हमला किया था।

स्वजन उसे उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे जहां उसने दम तोड़ दिया। वारदात में तीन से चार युवकों के शामिल होने की आशंका है। चाकू से गर्दन, पीठ, कंधे और कमर समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए गए है।

स्वजन के मुताबिक उसे कुछ दिन पूर्व कस्बे का ही एक मुस्लिम युवक जान से मारने के लिए चाकू लेकर दौडाया था। भलुअनी थाने में स्वजन की तरफ से तहरीर दी गई थी। स्वजन का आरोप है कि यदि उस शिकायत को गंभीरता से लिया जाता तो शायद घटना होने से बच जाती।

यह भी पढ़ें- 'झूठों का पुलिंदा पुलिस, SHO की सैलरी से दो 65 हजार रुपये मुआवजा'; देवरिया SP पर भड़का इलाहाबाद HC

घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। सीओ बरहज रंजना सचान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित युवको की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- करेले की खेती ने बदली देवरिया के किसान की जिंदगी, दुबई की नौकरी छोड़ गांव में कर रहे 10 लाख सालाना कमाई