विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुकान में घुसी, महिला की दर्दनाक मौत

By Sk SinghEdited By: Vivek Shukla
Published: Sun, 11 Oct 2026 07:39 AM (GMT+05:30)

देवरिया के लाहिलपार में रविवार भोर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुकान में जा घुसी, जिससे दुकान मालिक की 65 ...और पढ़ें

मौके पर जुटी भीड़। जागरण

मौके पर जुटी भीड़। जागरण

HighLights

  1. देवरिया में अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुकान में जा घुसी।

  2. हादसे में 65 वर्षीय महिला चंद्रावती देवी की मौत।

  3. पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर दो को हिरासत में लिया।

जागरण संवाददाता, देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के लाहिलपार में रविवार की भोर करीब तीन बजे अनियंत्रित स्कॉर्पियो एक दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान मालिक बच्चन चौहान की 65 वर्षीय पत्नी चंद्रावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्वजन उन्हें तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची बरियारपुर पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर के रामगढ़ताल पर बिखरा करिश्मा कपूर की खूबसूरती का 'करिश्मा', तस्वीरें वायरल

मृतका लाहिलपार की निवासी थीं। दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के चमुखा गांव की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- देवरिया के राप्ती नदी में दिखा विशालकाय मगरमच्छ, नाव लेकर भागे मछुआरे