विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया के राप्ती नदी में दिखा विशालकाय मगरमच्छ, नाव लेकर भागे मछुआरे

Published: Sat, 10 Oct 2026 05:12 PM (IST)

देवरिया की राप्ती नदी में केवटलिया गांव के पास एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया, जिससे ग्रामीणों और मछुआरों में दहशत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. राप्ती नदी में विशालकाय मगरमच्छ दिखा।

  2. केवटलिया गांव के ग्रामीणों में दहशत फैली।

  3. मछुआरे डरकर अपनी नाव लेकर भाग गए।

संवाद सूत्र, देवरिया। राप्ती नदी में शनिवार को केवटलिया गांव के समीप मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। नदी किनारे मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की हलचल देखकर मगरमच्छ नदी के दूसरे किनारे की ओर चला गया। इस दौरान नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरे भी डर के कारण नाव लेकर वहां से हट गए।

शनिवार सुबह नदी किनारे पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में बड़ा मगरमच्छ देखा तो शोर मचाया। इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोग कौतूहलवश नदी तट पर जुटने लगे। लोगों की भीड़ देखकर मगरमच्छ पूर्वी किनारे से पश्चिमी किनारे की ओर चला गया। मगरमच्छ दिखाई देने के बाद नदी में मछली पकड़ने जाने वाले मछुआरों की चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीण शक्ति सिंह, राजाराम साहनी, भुअर साहनी, वीरेंद्र साहनी, कमलेश साहनी, धनु साहनी, सुनील साहनी, वीरेंद्र यादव, शंकर यादव, बाबूलाल साहनी और सूरज गुप्ता ने बताया कि नदी किनारे पशु पानी पीने जाते हैं। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी से उनके लिए खतरा बढ़ गया है।अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने बताया कि मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- देवरिया में मां की तेरहवीं के बाद गहनों के बंटवारे में खूनी संघर्ष, मारपीट में एक भाई की मौत; 5 के खिलाफ केस दर्ज