देवरिया में जयमाला के दौरान फोटो खींचने पर बाराती-घराती भिड़े, छह घायल
बरहज के नदुआ गांव में जयमाला के दौरान फोटो खींचने को लेकर बाराती और घराती आपस में भिड़ गए। इस मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
नदुआ गांव में जयमाला के दौरान हुआ विवाद।
फोटो खींचने को लेकर बाराती-घराती में मारपीट।
विवाद में आधा दर्जन लोग हुए घायल।
जागरण संवाददाता, बरहज, (देवरिया)। नदुआ गांव में गुरुवार की रात जयमाला के दौरान फोटो खींचने को लेकर बाराती और घराती आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
थाना क्षेत्र के नदुआ निवासी कौशल प्रसाद की पुत्री की शादी सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के महुअवा निवासी अशोक प्रसाद के पुत्र से तय थी। गुरुवार की रात बारात नदुआ पहुंची थी। जयमाला के दौरान दूल्हे का भाई फोटो खींच रहा था।
आरोप है कि इस पर दुल्हन के भाई ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद जमकर लात-घूंसे चले।
यह भी पढ़ें- देवरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, घरवालों ने लगाया हत्या का आरोप
थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- देवरिया में नवलपुर-मझौलीराज पीपा पुल से जल्द शुरू होगा आवागमन, आसान होगी राह