विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूट्यूब देखकर सीखा हुनर, देवरिया के छात्र ने महज 1800 रुपये में तैयार किया रोबोटिक ट्रैक्टर

Published: Fri, 25 Sep 2026 03:47 PM (IST)

कक्षा आठ के छात्र किशन प्रजापति ने मेले से मिले खिलौने और यू-ट्यूब वीडियो की मदद से रिमोट से चलने ...और पढ़ें

छात्र किशन ने कबाड़नुमा सामान व इलेक्ट्रानिक उपकरणों से तैयार किया रिमोट संचालित ट्रैक्टर। जागरण

छात्र किशन ने कबाड़नुमा सामान व इलेक्ट्रानिक उपकरणों से तैयार किया रिमोट संचालित ट्रैक्टर। जागरण

HighLights

  1. कक्षा आठ के छात्र किशन ने बनाया रिमोट संचालित ट्रैक्टर।

  2. खिलौने और यू-ट्यूब वीडियो से मिली प्रेरणा व तकनीक।

  3. लगभग 1800 रुपये में तैयार हुआ यह रोबोटिक मॉडल।

जागरण संवाददाता, देवरिया। इंटरनेट मीडिया को आमतौर पर मनोरंजन का माध्यम माना जाता है, लेकिन राजकीय इंटर कालेज के कक्षा आठ के छात्र किशन प्रजापति ने इसे सीखने व अपनी प्रतिभा निखारने का जरिया बना दिया।

मेले से खरीदे खिलौना ट्रैक्टर को खोलकर तकनीक समझने की कोशिश की व यू-ट्यूब पर तकनीकी वीडियो देखकर रिमोट से संचालित होने वाला रोबोटिक ट्रैक्टर तैयार कर दिया। छात्र के इस हुनर की विद्यालय में खूब सराहना हो रही है। सहपाठी भी उसकी बनाई मशीन को देखने और इसकी तकनीक समझने के लिए उत्सुक हैं।

किशन प्रजापति ने बताया कि कुछ दिन पहले वह मेले से खिलौना ट्रैक्टर खरीदकर लाया था। उसे खोलकर देखने के बाद उसके मन में रोबोटिक ट्रैक्टर बनाने का विचार आया। यू-ट्यूब पर उपलब्ध तकनीकी वीडियो देखकर उसने इलेक्ट्रानिक उपकरण तैयार करने और उन्हें रिमोट से संचालित करने की तकनीक सीखी। इसके बाद अपनी तकनीकी समझ का इस्तेमाल कर ट्रैक्टर का माडल तैयार किया।

ट्रैक्टर में गेयर मोटर, साधारण मोटर, 12 वोल्ट की दो बैट्री, एल्युमिनियम प्लाई, पीवीसी पाइप और रबर के टायर का इस्तेमाल किया गया है। रिमोट कंट्रोल से संचालित होने वाले इस ट्रैक्टर की स्टेयरिंग घुमाने और लिफ्ट उठाने के लिए अलग-अलग मोटर लगाई गई है।

छात्र ने इसके अलावा कई अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण भी तैयार किए हैं, जिन्हें रिमोट से संचालित किया जा सकता है। सीमित संसाधनों में तकनीकी वीडियो देखकर उपकरण तैयार करने की उसकी क्षमता ने शिक्षकों और सहपाठियों को प्रभावित किया है।

यह भी पढ़ें- देवरिया के तीन युवाओं की हो चुकी है समुद्री हमले में मौत, सपने थे एक जैसे, पहले शिवानंद-अभिषेक और अब बुझा 'सूरज'

1800 रुपये में तैयार किया ट्रैक्टर
किशन ने बताया कि रोबोटिक ट्रैक्टर तैयार करने में करीब 1800 रुपये खर्च हुए। ट्रैक्टर में गेयर मोटर के साथ स्टेयरिंग और लिफ्ट के लिए एक-एक मोटर लगाई गई है। पहियों को पीवीसी पाइप और रबर के टायर से तैयार किया गया है। विद्युत तार और अन्य सामग्री का भी इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें- 'जहाज दिखाकर बोला था जल्द लौटूंगा, कुछ देर बाद आई मौत की खबर', देवरिया के लाल के निधन से गांव में छाया मातम

छात्र ने तकनीकी समझ का बेहतर प्रयास किया है। विद्यालय स्तर पर आयोजित माडल प्रदर्शनी में भी वह अपना माडल प्रस्तुत कर चुका है। छात्र को तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाएगा। विद्यालय की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

-

- रामकिंकर मिश्र, प्रधानाचार्य जीआइसी