देवरिया में कलयुगी बेटे की हैवानियत, शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो पिता की पीट-पीटकर हत्या
देवरिया के बहोरवा गांव में शराब के लिए पैसे न देने पर एक बेटे ने अपने पिता की डंडे से ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
देवरिया में बेटे ने शराब के लिए पिता की हत्या की।
पिता रामअवतार राय को डंडे से पीटकर मार डाला।
आरोपी सुनील उर्फ सत्तू फरार, पुलिस तलाश में जुटी।
संवाद सूत्र, मझगांवा/रुद्रपुर, (देवरिया)। शराब की लत में एक बेटे पर अपने ही पिता की हत्या करने का आरोप लगा है। शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर बेटे ने शुक्रवार शाम पिता के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल पिता को पुलिस ने उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
रुद्रपुर क्षेत्र के बहोरवा गांव निवासी सुनील उर्फ सत्तू ने अपने पिता रामअवतार राय (पुत्र स्व. हरिद्वार राय) से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। पिता ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो वह नाराज हो गया। आरोप है कि उसने घर में रखे डंडे से पिता के सिर पर वार कर दिया। हमले में रामअवतार लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल रामअवतार को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया।
यह भी पढ़ें- जागरण एजेंडा: गोरखपुर में देवरिया बाईपास का काम अधूरा, डांट-फटकार और डेडलाइन भी बेअसर
क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान ने बताया कि घटना के समय आरोपित नशे में था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को मेडिकल कालेज पहुंचाया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
