विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिस बेटे पर था गर्व, उसकी शहादत से उजड़ गई मां की दुनिया; देवरिया में मातम

Published: Wed, 14 Oct 2026 02:52 PM (IST)

देवरिया के करजहां गांव के जवान देवानंद यादव के बलिदान से उनका परिवार और पूरा गांव सदमे में है। मां ...और पढ़ें

रोते बिलखते परिजन। जागरण

रोते बिलखते परिजन। जागरण

HighLights

  1. देवरिया के जवान देवानंद यादव ने देश के लिए बलिदान दिया।

  2. मां शैला देवी और परिवार गहरे सदमे में, गांव में मातम।

  3. ग्रामीण अपने होनहार लाल के अंतिम दर्शन का इंतजार कर रहे।

संवाद सूत्र, कपरवार, (देवरिया)। जिस बेटे को मां ने लाड़-प्यार से पालकर देश की सेवा के लिए भेजा था, उसके बलिदान की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। देवरिया जिले के करजहां गांव निवासी देवानंद यादव के बलिदान से मां शैला देवी बदहवास हैं।

परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा है। गांव का हर व्यक्ति अपने होनहार लाल को खोने के गम में डूबा है।देवानंद दो भाइयों में बड़े थे।

उनके छोटे भाई सत्या यादव लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। तीन बहनों में दो की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन रिंकी इंटरमीडिएट की छात्रा है। परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है। जिस घर में बेटे के भविष्य को लेकर सपने संजोए जा रहे थे, वहां अब उसकी यादें और बिछोह का दर्द रह गया है।

यह भी पढ़ें- 'बेटा लौट आ' ओमान में ड्रोन हमले के बाद देवरिया में पसरा सन्नाटा, इकलौते कमाने वाले की राह ताक रही मां

अंतिम दर्शन के इंतजार में पूरा गांव
ग्रामीण हरेराम यादव और धर्मेंद्र यादव ने बताया कि देवानंद बचपन से ही होनहार थे। उनके बलिदान की खबर से गांव में मातम पसरा है। हर कोई शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहा है। स्वजन और ग्रामीण बुधवार को उनके पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। अपने लाल को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा गांव गमगीन है।

यह भी पढ़ें- सुकमा नक्सली हमले में देवरिया के CRPF सब इंस्पेक्टर देवानंद यादव बलिदान, करजहां गांव में पसरा मातम