विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया की शहरी मलिन बस्तियों में बनेंगी सड़कें और नालियां, स्ट्रीट लाइटों से जगमग होंगे रास्ते

Published: Mon, 23 Nov 2026 06:54 PM (IST)

देवरिया की शहरी मलिन बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं के विकास हेतु 7.85 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत 20 विकास कार्य होंगे।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. देवरिया की मलिन बस्तियों के लिए 7.85 करोड़ रुपये स्वीकृत।

  2. सात नगर निकायों में 20 विकास कार्य कराए जाएंगे।

  3. सीसी रोड, नाली निर्माण, पथ प्रकाश व्यवस्था शामिल।

जागरण संवाददाता, देवरिया। शहरी मलिन व अल्पविकसित बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए शासन ने 7.85 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत जिले की सात नगर निकायों में 20 विकास कार्य कराए जाएंगे।

इसके लिए परियोजना लागत का 50 प्रतिशत यानी 3.92 करोड़ रुपये प्रथम किस्त के रूप में अवमुक्त किए गए हैं। इन कार्यों में सीसी रोड, इंटरलाकिंग सड़क, नाली निर्माण व पथ प्रकाश की व्यवस्था शामिल है।

नगर पंचायत लार के गयागीर वार्ड में बाईपास रोड पुलिया से टेंगरी मास्टर के घर होते हुए रक्सा के सीवान पर स्थित बृजेश यादव के घर तक सीसी रोड और पथ प्रकाश का कार्य होगा। इसके लिए 99.18 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। रामपुर कारखाना में तीन परियोजनाओं पर 1.00 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

दो परियोजनाओं पर खर्च 45.25 लाख रुपये

वार्ड संख्या 10 में छठ्ठू राजभर के मकान से मंझरिया लिंक रोड तक सड़क, नाली व प्रकाश व्यवस्था, नगर पंचायत की जमीन से रामपुर सीमा महिला डिग्री कॉलेज तक सीसी रोड तथा वार्ड संख्या दो व चार में पिंक शौचालय से पचफेड़ा लिंक रोड तक सड़क निर्माण होगा। गौरीबाजार में दो परियोजनाओं पर 45.25 लाख रुपये खर्च होंगे।

मनीष पांडेय के मकान से दिलीप प्रसाद होते हुए आकाश गुप्ता के मकान तक सीसी रोड तथा वार्ड संख्या तीन में डी मेडिकल स्टोर के बगल से संजय मेडिकल स्टोर तक सीसी रोड व आरसीसी नाली बनेगी। बैतालपुर में चार परियोजनाओं पर 79.02 लाख रुपये खर्च होंगे।

रामनगर में कोमल चौहान के मकान से घरभरन के मकान तक सड़क व नाली, जमुना मोड़ से रामआसरे के घर तक सीसी रोड व स्ट्रीट लाइट तथा वार्ड संख्या 10 और 15 में अन्य सड़क व नाली निर्माण के कार्य होंगे। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में तीन परियोजनाओं पर 1.65 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। वार्ड 11 में पशुपति चौरसिया की दुकान से कन्हैया गुप्ता के मकान तक तथा लालजी के मकान से राजा वर्मा के मकान तक सड़क, नाली और पथ प्रकाश की व्यवस्था होगी।

रास्ते में लगेंगे लाइटें

वार्ड 14 में अजय सिंह के मकान से उमाशंकर सिंह के मकान तक सीसी सड़क और नाली बनेगी। सलेमपुर नगर पंचायत में तीन परियोजनाओं पर 99.22 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड 13 में अभय तिवारी के मकान से कोतवाली के पीछे तक, रोशन पांडेय से पिंटू सिंह के मकान तक तथा सलाहाबाद में परमानंद यादव से मैनेजर यादव के मकान तक सड़क, नाली और पथ प्रकाश के कार्य होंगे।

परियोजना निदेशक/एसडीएम डूडा नम्रता सिंह ने बताया कि 20 परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले तकनीकी स्वीकृति व जिला स्तरीय शासी निकाय का अनुमोदन अनिवार्य होगा।

सर्वाधिक चार परियोजनाएं नगर पालिका परिषद देवरिया में स्वीकृत हुई हैं। यहां 1.96 करोड़ रुपये से सड़क व नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। वार्ड संख्या नौ में बंगाली प्रसाद वर्मा के घर से फूलकुमार व इश्वाक अंसारी के घर तक सीसी रोड, नाली मरम्मत व स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।

वार्ड संख्या पांच में कमलेश पाठक से अजय कुशवाहा के मकान तक, बीडी पांडेय के मकान से कांति चौरसिया, आलोक चौबे के मकान से ओमप्रकाश सिंह व संजीव कुशवाहा के मकान तक तथा दीपक की दुकान से हरेंद्र यादव के मकान तक सड़क व नाली निर्माण होगा।

यह भी पढ़ें- भदोही में 10.57 करोड़ की लागत वाले बन रहा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, दुकानों की बुकिंग शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।