भदोही में 10.57 करोड़ की लागत वाले बन रहा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, दुकानों की बुकिंग शुरू
भदोही में 10.57 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा सिया कॉम्प्लेक्स अपने अंतिम चरण में है, जहां दुकानों की बुकिंग के लिए लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।
HighLights
सिया कॉम्प्लेक्स का निर्माण अंतिम चरण में, बुकिंग जारी।
10.57 करोड़ की लागत से बन रहा जी+3 भवन।
ई-ऑक्शन से दुकानों का आवंटन, भारी उत्साह।
जागरण संवाददाता, भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के ड्रीम प्रोजेक्ट व्यवसायिक भवन सिया कांप्लेक्स का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। जिले के सबसे बडे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानें बुक कराने के लिए लोगों में होड़ मची है। फिलहाल एक दर्जन से अधिक दुकानों का आवंटन हो चुका है। दुकानों का आवंटन ई-आक्शन के माध्यम से किया जा रहा है।
औराई रोड स्थित रजपुरा कालोनी फेज-2 में लबे रोड 22 बिस्वा (2800 वर्ग मीटर) क्षेत्र में 10.57 करोड की लागत से जी प्लस-3 मंजिला भवन का निर्माण कराया जा रहा है। बीडा अधिकारियों की देखरेख में भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। भवन की फिनिशिंग व अन्य छोटे मोटे कार्य कराए जा रहे हैं।
उधर शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण जब से शुरू हुआ है तब से दुकान बुक कराने के लिए लोग परेशान हैं। सिया कांप्लेक्स में दुकानों की बुकिंग के लिए लोगों में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है।
कांप्लेक्स में दुकानों की बुकिंग के लिए उत्साह
कालीन नगरी की हृदय स्थली बन चुके रजपुरा चौराहा व औराई रोड पर इन दिनों शापिंग माल व दुकानें खोलने की होड़ मची है। यही कारण है कि सिया कांप्लेक्स में दुकानों की बुकिंग के लिए लोगों में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है।
पूरी तरह व्यवसायिक दृष्टिकोण से सिया कांप्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें ग्राउंड सहित दो प्लोर व्यवसायिक कार्यों के लिए उपयोग में लाया जाएगा जबकि दूसरी व तीसरी मंजिल पर हाल बनवाए गए हैं। बेसमेंट में वाहन पार्किंग व अन्य व्यवस्था की जाएगी।
ग्राउंड फ्लोर पर 22 व प्रथम तल पर 28 दुकानें 12 फिट बाई 15 फिट की बनाई गई है। जबकि द्वितीय तल पर सात व तृतीय तल पर पांच बड़े हाल का निर्माण कराया गया है। जिलाधिकारी व बीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेष कुमार के निर्देशानुसार कार्यदाई संस्था द्वारा निर्धारित समय से पहले भवन तैयार करा जाएगा।
ई-ऑक्शन से होगा पंजीकरण
ई-ऑक्शन में प्रतिभाग करने के लिए प्राधिकरण की ई-आक्शन पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी के माध्यम से पंजीकृत कर आवेदन करना होगा। पोर्टल पर पंजीकरण के संबंधित विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध है। पिछले माह इसी प्रकार से आवेदन करने वालों के आवेदन स्वीकार करते हुए दुकानों का आवंटन किया गया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।