विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में दो माह बाद भी कंकाल की पहचान का रहस्य बरकरार, DNA रिपोर्ट का इंतजार

Published: Wed, 07 Oct 2026 03:47 PM (GMT+05:30)

देवरिया के सुन्दरपार में गन्ने के खेत से मिले महिला कंकाल की पहचान दो माह बाद भी नहीं हो पाई ...और पढ़ें

गन्ने के खेत से मिला कंकाल महिला का का था, पीएम रिपोर्ट में हुई थी पुष्टि। सांकेतिक तस्वीर

गन्ने के खेत से मिला कंकाल महिला का का था, पीएम रिपोर्ट में हुई थी पुष्टि। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. गन्ने के खेत में मिला महिला कंकाल, पहचान बनी रहस्य।

  2. दो माह से अधिक समय बाद भी पहचान नहीं।

  3. लापता विवाहिता से जोड़कर डीएनए रिपोर्ट का इंतजार।

संवाद सूत्र, बनकटा, (देवरिया)। सुन्दरपार के मिश्रौली गांव में गन्ने के खेत से मिले मानव कंकाल की पहचान का रहस्य दो माह से अधिक समय बाद भी नहीं सुलझ सका है। पोस्टमार्टम जांच में कंकाल के महिला का होने की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन वह किसका है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पहचान की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने कंकाल और एक लापता महिला के स्वजन के नमूने डीएनए जांच के लिए भेजे हैं। पुलिस अब रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

14 जुलाई को गन्ने के खेत में कंकाल के अवशेष मिले थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे थे। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही क्षेत्र में पूर्व में लापता हुए लोगों की जानकारी जुटाई। इसी दौरान एक लापता विवाहिता से कंकाल के जुड़े होने की आशंका सामने आई थी। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने कंकाल के नमूने और संबंधित स्वजन के नमूने डीएनए जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि खेत से मिला कंकाल लापता महिला का है या किसी अन्य महिला का। डीएनए रिपोर्ट को पुलिस की जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ से मैच जीतकर लौट रहे थे देवरिया के क्रिकेटर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार; तीन की मौत

कंकाल की पहचान के साथ ही पुलिस उसके गन्ने के खेत तक पहुंचने की परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही है। फिलहाल दो माह से अधिक समय बीतने के बाद भी मामले की तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। एसओ दिनेश मौर्य ने बताया कि डीएनए जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है, जिससे जांच आगे नहीं बढ़ सकी है।

यह भी पढ़ें- देवरिया शिक्षक सुसाइड मामला: जिस न्याय के लिए पति लड़ते रहे, फैसला आया तो वह नहीं रहे