विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में पिंडी गांव के स्कूल में तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश

Published: Sun, 23 Aug 2026 10:56 AM (IST)

देवरिया के पिंडी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार रात अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की, जिससे वाटर कूलर, झूला और ...और पढ़ें

देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के पिंडी स्थित प्राथमिक विद्यालय। जागरण

देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के पिंडी स्थित प्राथमिक विद्यालय। जागरण

HighLights

  1. पिंडी गांव के प्राथमिक विद्यालय में तोड़फोड़ की घटना।

  2. वाटर कूलर, झूला और नीम का पौधा तोड़ा गया।

  3. ग्रामीणों ने सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों पर कार्रवाई मांगी।

संवाद सूत्र, लार, देवरिया। पिंडी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार की रात अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने विद्यालय में लगे वाटर कूलर का पाइप, विद्यार्थियों के खेलने के लिए लगाया गया झूला और नीम का पौधा तोड़ दिया। रविवार सुबह ग्रामीणों के विद्यालय पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

प्रधानाध्यापक ताज मोहम्मद ने बताया कि विद्यालय की चहारदीवारी ऊंची होती तो अराजक तत्व परिसर में प्रवेश नहीं कर पाते। इससे पूर्व भी विद्यालय से सीसी कैमरा, मॉनिटर समेत अन्य सामान चोरी हो चुका है। विद्यालय में लगातार हो रही घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तोड़फोड़ करने वाले अराजक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। लार थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- देवरिया ओवरब्रिज पर हादसा: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, युवक की मौत

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।