देवरिया ओवरब्रिज पर हादसा: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, युवक की मौत
देवरिया के गौरीबाजार में रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार देव प्रजापति की मौत हो गई। उनके ...और पढ़ें
-1787459502289_m.webp)
हादसे के बाद गिरा बाइक सवार। जागरण
HighLights
गौरीबाजार ओवरब्रिज पर ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी।
हादसे में बाइक सवार देव प्रजापति की मौके पर मौत।
चाचा घनश्याम प्रजापति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
संवाद सूत्र, गौरीबाजार, (देवरिया)। गौरीबाजार स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पीछे से ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया।
कौड़ीराम, गोरखपुर निवासी घनश्याम प्रजापति पुत्र मुरारी प्रजापति अपने भतीजे देव प्रजापति पुत्र राधेश्याम के साथ गौरीबाजार क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर जा रहे थे। दोनों बाइक से रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़े थे। इसी दौरान रुद्रपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए।
यह भी पढ़ें- थाईलैंड से गोरखपुर में कौन भेज रहा ओजी गांजा, राष्ट्र विरोधी कनेक्शन की भी जांच
हादसे में देव प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घनश्याम प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल घनश्याम बांसगांव तहसील, गोरखपुर में कार्यरत बताए जा रहे हैं।