विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में सड़क हादसा, भारतीय सेना के पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत

Published: Fri, 16 Oct 2026 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2026 06:09 PM (IST)

सेना से सेवानिवृत्त होकर मेडिकल कॉलेज में गार्ड की नौकरी कर रहे रामाश्रय यादव की सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर सड़क हादसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मेडिकल कॉलेज गार्ड रामाश्रय यादव की सड़क हादसे में मौत।

  2. सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मारी।

  3. सेना से सेवानिवृत्त होकर कर रहे थे गार्ड की नौकरी।

जागरण संवाददाता, देवरिया। ड्यूटी पर जा रहे सेना से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक की शुक्रवार तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर बिगही गांव के सामने डाइवर्जन के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे पूर्व सैनिक पिकअप की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए देवरिया भेज दिया।

कोतवाली क्षेत्र के सेमरा घुसरी गांव निवासी रामाश्रय यादव भारतीय सेना से करीब 2 वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए थे। सेना में नौकरी के दौरान ही उन्होंने सलेमपुर उपनगर के वार्ड नंबर 12 स्थित परशुराम धाम में मकान बनवा लिया था। वह परिवार के साथ वहीं रहते थे। सेवानिवृत्ति के बाद देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज में गार्ड की नौकरी करने लगे थे।

प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे वह स्कूटी से ड्यूटी के लिए देवरिया जा रहे थे। बिगही गांव के सामने सड़क पर बने डाइवर्जन के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और पिकअप की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देवरिया स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया।

सड़क हादसे में मारे गए रामाश्रय यादव की पत्नी रीमा और दो बच्चे बेसहारा गए हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में अनियंत्रित वैन पेड़ से टकराई, एक साल की बच्ची, उसके पिता और दादा सहित 5 लोगों की मौत