देवरिया में गेहूं बीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, राजकीय गोदाम पर सरसों, मटर और मसूर के सीड्स उपलब्ध
देवरिया के बरहज स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम पर रबी सीजन के लिए सरसों, मटर, मसूर और गेहूं के उन्नत ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
राजकीय बीज गोदाम बरहज पर रबी बीज उपलब्ध।
सरसों, मटर, मसूर, गेहूं के उन्नत बीज।
ऑनलाइन बुकिंग और सब्सिडी का लाभ उठाएं।
जागरण संवाददाता, देवरिया। रबी सीजन को लेकर राजकीय कृषि बीज गोदाम बरहज पर उन्नत किस्म के बीजों की बिक्री शुरू हो गई है। बारिश के बाद खाली हुए खेतों में बुवाई के लिए सरसों, मटर, मसूर और गेहूं के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। एडीओ एजी देवेश आनंद सिंह ने बताया कि इस बार सभी बीजों के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उन्होंने किसान भाइयों से अपील की है कि जिनके खेत तैयार हो गए हैं, वे सरसों, मटर, मसूर और गेहूं की बुवाई के लिए अपना खेत तैयार कर लें और बीज गोदाम से उच्च गुणवत्ता के बीज सब्सिडी के साथ प्राप्त कर लें।
सब्सिडी का लाभ लेने के लिए किसानों को फार्मर आईडी और आधार कार्ड लेकर गोदाम पर आना होगा। यहां तैनात कर्मचारी स्वयं ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर देंगे, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। जब हम सभी जागरूक होंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे, तभी हम भारत के सपनों को साकार कर पाएंगे। उन्होंने किसानों से रासायनिक खाद के स्थान पर जैविक खाद का प्रयोग करने की भी अपील की, ताकि खेत की उर्वरता बनी रहे और उत्पादन भी अधिक हो।