विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया: पुलिस से मुठभेड़ में रामेश्वर तिवारी हत्याकांड का आरोपी दीपक तिवारी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

By Sk SinghEdited By: Vivek Shukla
Published: Sun, 04 Oct 2026 08:52 AM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2026 09:00 AM (IST)

देवरिया पुलिस ने रामेश्वर तिवारी हत्याकांड के नामजद आरोपी दीपक तिवारी को लार थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार ...और पढ़ें

लार अस्पताल में घायल आरोपित को देखने पहुंचे पुलिस अधीक्षक और सीओ। जागरण

लार अस्पताल में घायल आरोपित को देखने पहुंचे पुलिस अधीक्षक और सीओ। जागरण

HighLights

  1. रामेश्वर तिवारी हत्याकांड का नामजद आरोपी दीपक तिवारी गिरफ्तार।

  2. पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में लगी गोली।

  3. देवरिया के लार थाना क्षेत्र में हुई यह कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, मेहरौनाघाट, देवरिया। लार थाना क्षेत्र के भीखम छपरा निवासी रामेश्वर तिवारी हत्याकांड के नामजद आरोपित दीपक तिवारी को पुलिस ने रविवार की रात सुतावर मोड़ के पास हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपित के बाएं पैर में गोली लगी।

पुलिस के अनुसार, बीती रात सुतावर मोड़ पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक वहां से गुजर रहा था। पुलिस को देखकर उसने तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो उसके बाएं पैर में जा लगी।

घायल आरोपित को पुलिस वाहन से लार अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान दीपक तिवारी पुत्र स्व. विनोद तिवारी, निवासी भीखम छपरा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- देवरिया हत्याकांड: 48 घंटे बाद भी कार्रवाई न होने पर बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

यह भी पढ़ें- देवरिया में पूर्व सपा विधायक मनबोध प्रसाद समेत परिवार के 14 लोगों पर FIR दर्ज, कोर्ट के आदेश पर एक्शन